S. Saraswathi OTT Release: तेलुगू क्राइम थ्रिलर ‘एस सरस्वती’ अब OTT पर, जानें कहानी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म

S Saraswathi OTT Release: तेलुगू सस्पेंस ड्रामा 'एस सरस्वती' अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. जानें फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और क्यों देखें फिल्म.

By Sheetal Choubey | April 5, 2026 2:19 PM

S. Saraswathi OTT Release: तेलुगू सस्पेंस ड्रामा ‘एस सरस्वती’ अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. यह फिल्म पहले 6 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उस समय दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा. अब डिजिटल रिलीज के बाद, आप इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं.

तो चलिए, देखने से पहले जानते हैं कि फिल्म की कहानी क्या है और इसमें क्या खास है.

‘एस सरस्वती’ की कहानी क्या है?

‘एस सरस्वती’ एक क्राइम थ्रिलर है जो एक मां के सफर पर आधारित है. कहानी लक्ष्मी नाम की नर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी छोटी बेटी सरस्वती के साथ रहती है. एक दिन लक्ष्मी अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर लौटती है, लेकिन उसे बताया जाता है कि वहां कोई स्टूडेंट पढ़ती ही नहीं है.यही घटना कहानी का टर्निंग पॉइंट बनती है. इसके बाद लक्ष्मी अपनी बेटी को खोजने की कोशिश करती है. कहानी में सस्पेंस, डर और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलता है.

‘एस सरस्वती’ की स्टार कास्ट

फिल्म में मुख्य भूमिका में वरलक्ष्मी सरथकुमार हैं. इसके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, प्रियामणि, किशोर, राव रमेश, मुरली शर्मा, राधिका सरथकुमार, नासर, तुलसी, सप्तगिरी, श्रीकांत अयंगर, माइम गोपी, हरीश पेराडी, रघु बाबू, गेटअप श्रीनु, वेंकट, निवेक्षा और प्रमिला रानी जैसे कलाकार शामिल हैं.

‘एस सरस्वती’ बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस

S. Saraswathi ott release: तेलुगू क्राइम थ्रिलर 'एस सरस्वती' अब ott पर, जानें कहानी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 2

एस सरस्वती ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.18 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी.

फिल्म क्यों देखें?

अगर आप सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है. इसमें मां-बेटी की कहानी, डर, जासूसी और इमोशनल ड्रामा का सही मेल है. हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में देखने गए कुछ दर्शकों का कहना था कि कहानी का अंदाजा पहले ही लग गया और कुछ सीन क्लाइमेक्स तक रखने चाहिए थे. वहीं, कई अन्य दर्शकों को कहानी अच्छी और इमोशनल लगी.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5: BTS फोटो में कैद हुई फुलेरा की मजेदार दुनिया, ‘पंचायत सीजन 5’ की शूटिंग शुरू