Dragon Movie में जूनियर NTR संग काम करने पर रुक्मिणी वसंत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं

Dragon Movie: जूनियर NTR के 43वें जन्मदिन पर रुक्मिणी वसंत ने खास पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने ‘ड्रैगन’ फिल्म में उनके साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की.

By Sheetal Choubey | May 20, 2026 8:38 PM

Dragon Movie: जूनियर एनटीआर ने 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ कई बड़े सितारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रुक्मिणी वसंत के पोस्ट की हो रही है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जूनियर एनटीआर की फोटो शेयर करते हुए उनके लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ में उनके साथ काम करने को लेकर भी खुशी जाहिर की.

यहां देखें पोस्ट-

Dragon movie में जूनियर ntr संग काम करने पर रुक्मिणी वसंत ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं 3

“मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं”

रुक्मिणी वसंत ने अपने पोस्ट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे जूनियर NTR सर… आप हर मायने में एक सच्चे पावरहाउस हैं. ‘ड्रैगन’ में आपके साथ इस सफर का हिस्सा बनकर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं. आपकी जिंदगी में हमेशा खुशियां और अच्छी सेहत बनी रहे.”

रुक्मिणी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

‘ड्रैगन’ के पहले टीजर में क्या है?

इस फिल्म में जूनियर एनटीआर एक खतरनाक कातिल (Assassin) बने हैं, जिसका नाम ‘ल्युगर’ है. वह ‘अफगान ट्रेडिंग कंपनी’ का सबसे बड़ा और मुख्य कातिल है. यह कहानी साल 1967 की है, जो ड्रग्स, जुर्म और राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है.

टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि अंग्रेज भारत में सिर्फ कपास या मसाले के लिए नहीं आए थे, बल्कि वे यहां एक खास पौधे (अफीम/Opium) के चक्कर में 250 सालों तक रुके रहे. अंग्रेजों के जाने के बाद भी यह ड्रग्स का काला धंधा कैसे चलता रहा और इसने कितने लोगों की जिंदगियां बर्बाद कीं, यही इस फिल्म में दिखाया जाएगा. इस वीडियो में जूनियर एनटीआर के साथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और आशुतोष राणा की भी छोटी सी झलक देखने को मिली है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह बड़ी पैन-इंडिया फिल्म 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Peddi Movie के खतरनाक विलेन ‘रामबुज्जी’ बने दिव्येंदु शर्मा के फैन हुए राम चरण, बोले- उनसे सीखना चाहता हूं