Maa Behen: माधुरी दीक्षित की सादगी से इम्प्रेस हुए रवि किशन, बोले- बारिश हो या देरी, वह हमेशा मुस्कुराती रहती हैं

Maa Behen: रवि किशन ने नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. एक्टर ने बताया कि माधुरी सेट पर हमेशा शांत और खुश रहती हैं.

By Sheetal Choubey | June 3, 2026 6:24 PM

Maa Behen: एक्टर रवि किशन इन दिनों अपनी आने वाली Netflix फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ 90s की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आएंगी. हाल ही में रवि किशन ने माधुरी के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि वह सेट पर कितनी शांत और खुश रहती हैं.

माधुरी दीक्षित के साथ काम कर क्या बोले रवि किशन?

रवि किशन ने NDTV को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके कई सीन माधुरी दीक्षित के साथ काफी इमोशनल थे. उन्होंने कहा कि उनके लिए यह रोल बिल्कुल नया अनुभव था और वह सेट पर थोड़ा नर्वस भी महसूस कर रहे थे.

‘माधुरी मैम को कोई टेंशन नहीं होती’

रवि किशन ने कहा कि माधुरी दीक्षित हमेशा बहुत शांत और खुश रहती हैं. उन्होंने कहा, “माधुरी मैम को किसी बात की टेंशन नहीं होती. चाहे बारिश हो या शूटिंग में देरी, वह हमेशा मुस्कुराती रहती हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि अगर लाइट चली जाए या शूटिंग में कोई दिक्कत हो, तब भी माधुरी शांत रहती हैं और किसी बात की शिकायत नहीं करतीं.

भीड़ के बीच भी रही बिल्कुल शांत

रवि किशन ने एक और किस्सा शेयर करते हुए बताया कि गोरखपुर में एक ज्वेलरी स्टोर इवेंट के दौरान माधुरी के लिए भारी भीड़ जुट गई थी. लोग उन्हें देखने के लिए पेड़ों और दीवारों पर चढ़ गए थे, लेकिन माधुरी उस स्थिति में भी बिल्कुल शांत और मुस्कुराती रहीं.

फिल्म ‘मां बहन’ की डिटेल्स

फिल्म ‘मां बहन’ एक डार्क कॉमेडी और सस्पेंस से भरी कहानी है. इसमें एक मां और उसकी दो बेटियों की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक अजीब स्थिति में फंस जाती हैं जब उन्हें अपने घर में एक लाश मिलती है.

इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं. फिल्म में त्रिप्ति डिमरी, गीतांजलि कुलकर्णी और अरुणोदय सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Akshara Singh ने छुए Ravi Kishan के पैर, इमोशनल पोस्ट में बताया सफलता के पीछे किसका है सबसे बड़ा हाथ