[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment स्टेज पर राम चरण से हुई बड़ी गलती, आधी रात को जसप्रीत बुमराह से मांगनी पड़ी माफी, वीडियो वायरल

स्टेज पर राम चरण से हुई बड़ी गलती, आधी रात को जसप्रीत बुमराह से मांगनी पड़ी माफी, वीडियो वायरल

0
स्टेज पर राम चरण से हुई बड़ी गलती, आधी रात को जसप्रीत बुमराह से मांगनी पड़ी माफी,  वीडियो वायरल
Ram Charan And Jasprit Bumrah

Ram Charan: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Peddi को लेकर चर्चा में हैं. शनिवार रात भोपाल में फिल्म का भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. इस दौरान राम चरण ने स्टेज पर एंट्री के बाद फैंस से बातचीत की, लेकिन एक छोटी-सी गलती ने पूरे कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया.

रैपिड फायर राउंड में हुई गड़बड़ी

इवेंट में एंकर ने राम चरण के साथ क्रिकेट से जुड़ा एक रैपिड फायर राउंड खेला. फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे अभिनेता से कई भारतीय खिलाड़ियों को लेकर सवाल पूछे गए. सचिन तेंदुलकर का नाम सुनते ही राम चरण ने उनके लंबे करियर की तारीफ की. वहीं एमएस धोनी को उन्होंने शांत स्वभाव वाला खिलाड़ी बताया. रोहित शर्मा के लिए अभिनेता ने कहा कि वह सभी के फेवरेट हैं, जबकि विराट कोहली को उन्होंने “आग” बताया.

जसप्रीत बुमराह को लेकर कह दी ये बात

रैपिड फायर के दौरान जब जसप्रीत बुमराह का नाम लिया गया तो राम चरण से बड़ी चूक हो गई. अभिनेता ने कहा, “मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो.”

राम चरण का यह बयान सुनते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ ही देर में कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स ने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

देर रात मांगनी पड़ी माफी

वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी. हालांकि, उनके माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर अभिनेता किस खिलाड़ी के नाम को लेकर कन्फ्यूज हो गए थे.

फिल्म में दिखेगा दमदार अवतार

फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण एक मजदूर और खिलाड़ी के दमदार रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ जहान्वी कपूर लीड रोल निभा रही हैं. इसके अलावा दिव्येंदु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, रवि किशन और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में छाएंगे सलमान खान, ‘7 Dogs’ के प्रीमियर से वायरल हुआ पोस्टर

Previous article Pati Patni Aur Woh Do Collection: बॉक्स ऑफिस पर संभली ‘पति पत्नी और वो दो’, 9वें दिन कमाई में दिखा उछाल
Next article सासाराम में 55 करोड़ का मॉडल अस्पताल तैयार, उद्घाटन के 9 महीने बाद भी ठप स्वास्थ्य सेवा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel