[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Pati Patni Aur Woh Do Collection: बॉक्स ऑफिस पर संभली ‘पति पत्नी और वो दो’, 9वें दिन कमाई में दिखा उछाल

Pati Patni Aur Woh Do Collection: बॉक्स ऑफिस पर संभली ‘पति पत्नी और वो दो’, 9वें दिन कमाई में दिखा उछाल

0
Pati Patni Aur Woh Do Collection: बॉक्स ऑफिस पर संभली ‘पति पत्नी और वो दो’, 9वें दिन कमाई में दिखा उछाल
पति पत्नी और वो दो का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Pati Patni Aur Woh Do Collection: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी लेकिन स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ रही है. फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जिसकी वजह से इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं रही. हालांकि, आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म की कमाई में नौवें दिन उछाल देखने को मिला है.

9वें दिन कमाई में बढ़त

फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने शुरुआती तीन दिनों में यानी ओपनिंग वीकेंड पर 17.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. लेकिन पहले सोमवार के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई. अब नौवें दिन फिल्म ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी रफ्तार पकड़ी है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 2.77 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 33.12 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 39.35 करोड़ हो चुका है.

विदेशों में भी फिल्म की ठीक-ठाक कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने विदेशों में अब तक करीब 5.85 करोड़ ग्रॉस का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 45.20 करोड़ पहुंच गया है.

नई फिल्मों से बढ़ी मुश्किल

‘पति पत्नी और वो दो’ के सामने अब बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की चुनौती भी खड़ी हो गई है. 22 मई 2026 को लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसी दिन हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन एंड ग्रोगू’ ने भी थिएटर्स में दस्तक दी. इन दोनों फिल्मों की रिलीज का असर आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है.

मल्टीस्टारर कॉमेडी ड्रामा

फिल्म में विजय राज, आयशा रज़ा मिश्रा, तिग्मांशु धूलिया, विशाल वशिष्ठ, दीपिका अमीन और दुर्गेश कुमार जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी रिश्तों, शादी और कॉमेडी के इर्द-गिर्द घूमती है.

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Collection Day 2: दूसरे दिन दिखी हल्की बढ़त, क्या संडे पर संभलेगी ‘चांद मेरा दिल’?

Previous article फालता में BJP देबांग्शु पांडा की एकतरफा जीत, 109021 वोटों के अंतर से लेफ्ट उम्मीदवार को हराया, TMC का सूपड़ा साफ
Next article स्टेज पर राम चरण से हुई बड़ी गलती, आधी रात को जसप्रीत बुमराह से मांगनी पड़ी माफी, वीडियो वायरल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel