Hera Pheri 3 का है बेसब्री से इंतजार? OTT पर पहले ही देख डालें प्रियदर्शन की ये 6 धांसू कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी

Priyadarshan Comedy Movies on OTT: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे हैं? तो ओटीटी पर मौजूद निर्देशक प्रियदर्शन की इन क्लासिक कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस.

By Sheetal Choubey | April 22, 2026 6:28 PM

Priyadarshan Comedy Movies on OTT: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक जोड़ी ‘हेरा फेरी 3’ के साथ वापसी करने के लिए तैयार है, लेकिन इसके रिलीज होने में अभी थोड़ा वक्त है. ऐसे में अगर आप बाबूराव के अंदाज और राजू की चालाकी को मिस कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं निर्देशक प्रियदर्शन की उन मास्टरपीस फिल्मों की लिस्ट, जिनमें ढेर सारे किरदार, जबरदस्त गलतफहमियां और लोट-पोट कर देने वाला क्लाइमेक्स है.

हेरा फेरी (2000)

यह कहानी है तीन ऐसे लोगों की जो गरीबी से परेशान हैं और एक गलत रॉन्ग नंबर की वजह से रातों-रात अमीर बनने का प्लान बनाते हैं. बाबूराव की मासूमियत और राजू की चालाकी इसे ‘कल्ट क्लासिक’ बनाती है.

कहां देखें: Amazon Prime Video / YouTube

गरम मसाला (2005)

अक्षय कुमार (मैक) एक साथ तीन एयर होस्टेस को डेट कर रहे हैं और उनके दोस्त जॉन अब्राहम (सैम) उनकी पोल खोलने की कोशिश करते हैं. एक ही घर में तीनों लड़कियों को संभालना और फिर जो रायता फैलता है, वो हंसते-हंसते पेट दुखा देगा.

कहां देखें: Disney+ Hotstar

भागम भाग (2006)

एक नाटक मंडली लंदन जाती है और वहां एक मर्डर केस में फंस जाती है. अक्षय, गोविंदा और परेश रावल की ये तिकड़ी आपको क्लाइमेक्स तक सीट से हिलने नहीं देगी.

कहां देखें: ZEE5 / Amazon Prime Video

भूल भुलैया (2007)

एक पुराने महल में ‘मंजुलिका’ का साया है. अक्षय कुमार एक मनोवैज्ञानिक (Psychiatrist) बनकर आते हैं और सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाते हैं. राजपाल यादव के सीन आज भी इंटरनेट पर छाए रहते हैं.

कहां देखें: Netflix / Disney+ Hotstar

दे दना दन (2009)

पैसे की तंगी की वजह से दो दोस्त अपनी प्रेमिकाओं के कुत्ते को किडनैप करने का प्लान बनाते हैं. फिल्म के आखिर में जब पूरा होटल पानी में डूबता है, तो वह सीन बॉलीवुड कॉमेडी के सबसे यादगार दृश्यों में से एक है.

कहां देखें: JioCinema / YouTube

हलचल (2004)

दो ऐसे परिवार जो एक-दूसरे के दुश्मन हैं, उनके बच्चे (अक्षय खन्ना और करीना कपूर) प्यार का नाटक करते हैं ताकि बदला ले सकें. लेकिन बाद में सब सच हो जाता है और फिर शुरू होता है असली ड्रामा.

कहां देखें: Disney+ Hotstar

यह भी पढ़ें: OTT की ये 5 फिल्में देख लीं तो रात को अकेले बाथरूम जाने में भी लगेगा डर, ‘हनुमान चालीसा’ ही बचाएगी