प्रेग्नेंट नहीं हैं Poonam Pandey, वीडियो में खुद बताईं बेबी बंप पोस्ट की सच्चाई

Poonam Pandey ने अपने वायरल बेबी बंप पोस्ट को लेकर साफ किया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. जानिए पोस्ट के पीछे की सच्चाई और सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन.

By Sheetal Choubey | April 1, 2026 9:11 PM

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने 31 मार्च को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. इस पोस्ट को देखकर नेटिजन्स यह सोचने लगे कि क्या वह सच में प्रेग्नेंट हैं. हालांकि, अगले ही दिन एक्ट्रेस ने इस तस्वीरों के पीछे की सच्चाई बताई और कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. आइए जानते हैं कि फिर उन्होंने ऐसी पोस्ट क्यों की.

बेबी बंप पोस्ट की असली कहानी

1 अप्रैल को पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह पोस्ट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए किया गया था. उन्होंने कहा, “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत धन्यवाद. लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. आज अप्रैल फूल डे है, यह बस एक प्रैंक था.”

पूनम ने आगे कहा, “वैसे भी वॉर चल रहा है, पूरी दुनिया पहले से ही तनाव में है, इसलिए मैंने सोचा कि मैं आप लोगों का थोड़ा मनोरंजन करूं. मैं ठहरी पूनम पांडे, आप लोगों को चौंकाना मेरा हक बनता है. जिंदगी को इतना सीरियसली मत लो दोस्तों, थोड़ा चिल करो. है ना!”

नेटिजन्स के रिएक्शन

जैसे ही उनका सफाई वाला वीडियो सामने आया, कमेंट सेक्शन में मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आने लगी. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें शुरू से ही अंदाजा था, जबकि कुछ ने मजाक को ठीक नहीं माना. एक यूजर ने लिखा, “अप्रैल फूल बनाने का तरीका थोड़ा कैजुअल था.” और एक अन्य ने कहा, “आपने यह अच्छा नहीं किया.”

प्रेग्नेंट नहीं हैं poonam pandey, वीडियो में खुद बताईं बेबी बंप पोस्ट की सच्चाई 4
प्रेग्नेंट नहीं हैं poonam pandey, वीडियो में खुद बताईं बेबी बंप पोस्ट की सच्चाई 5
प्रेग्नेंट नहीं हैं poonam pandey, वीडियो में खुद बताईं बेबी बंप पोस्ट की सच्चाई 6

पहले भी विवादों में रहीं पूनम पांडे

यह पहली बार नहीं है जब पूनम किसी चौंकाने वाले पब्लिक स्टंट की वजह से चर्चा में आई हैं. 2024 में उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाई थी कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गया. अगले दिन यह पता चला कि वह जागरूकता फैलाने वाले अभियान का हिस्सा थी.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में आएंगे या नहीं गौरव खन्ना? जानिए नए कंटेस्टेंट्स की अपडेट