Peddi में बार-बार बॉडी शॉट्स दिखाए जाने पर नाराज हैं जाह्नवी? एक लाइक ने दिया हिंट

Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' को लेकर नया विवाद सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और जाह्नवी कपूर के उसे लाइक करने की खबर ने नई चर्चा छेड़ दी है.

By Sheetal Choubey | June 5, 2026 1:47 PM

Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. लेकिन फिल्म की कहानी से ज्यादा लोग जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर नाराज दिखाई दे रहे हैं. फिल्म में जाह्नवी कपूर अचियम्मा का रोल निभा रही हैं. कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म में उनके किरदार को सही तरीके से नहीं दिखाया गया और कैमरा बार-बार उनके शरीर के कुछ हिस्सों पर फोकस करता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स की आलोचना हो रही है.

वायरल पोस्ट में क्या कहा गया?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में दावा किया गया कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को सही तरीके से नहीं दिखाया गया. पोस्ट में उनकी भूमिका को “एक एक्ट्रेस के लिए सबसे महंगी बेइज्जती” बताया गया.

पोस्ट में कहा गया कि फिल्म में बार-बार ऐसे शॉट्स दिखाए गए हैं, जिनमें जाह्नवी की एक्टिंग से ज्यादा उनके शरीर पर फोकस किया गया. साथ ही आरोप लगाया गया कि जाह्नवी को कुछ सीन और शॉट्स पसंद नहीं थे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और उन शॉट्स को फिल्म के फाइनल वर्जन में रखा गया.

यहां देखें पोस्ट-

जाह्नवी कपूर के एक लाइक ने बढ़ाई चर्चा

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि जाह्नवी कपूर ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर लाइक किया था. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि उन्हें पोस्ट पर “लाइक्ड बाय जान्हवी कपूर” लिखा हुआ दिखाई दिया था.

Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय तक यह लाइक दिखाई भी दिया. लेकिन बाद में यह नजर नहीं आया, जिसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि लाइक हटा दिया गया है. हालांकि, जाह्नवी कपूर ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है, इसलिए इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Peddi में बार-बार बॉडी शॉट्स दिखाए जाने पर नाराज हैं जाह्नवी? एक लाइक ने दिया हिंट 4

फैंस के रिएक्शन

कई फैंस फिल्म के मेकर्स की आलोचना कर रहे हैं और उनका कहना है कि जाह्नवी कपूर को फिल्म में बेहतर तरीके से दिखाया जाना चाहिए था. वहीं कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि अगर उन्हें किरदार पसंद नहीं था तो उन्होंने यह फिल्म क्यों की.

Peddi में बार-बार बॉडी शॉट्स दिखाए जाने पर नाराज हैं जाह्नवी? एक लाइक ने दिया हिंट 5
Peddi में बार-बार बॉडी शॉट्स दिखाए जाने पर नाराज हैं जाह्नवी? एक लाइक ने दिया हिंट 6

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की फिल्म का नाम ‘Maa Behen’ क्यों रखा गया? डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने किया खुलासा