[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ramayana का ऑफर मिलते ही डर गए थे नितेश तिवारी, बोले- यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी

Ramayana का ऑफर मिलते ही डर गए थे नितेश तिवारी, बोले- यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी

0
Ramayana का ऑफर मिलते ही डर गए थे नितेश तिवारी, बोले- यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी

Ramayana: एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी बना रहे हैं. हाल ही में नितेश तिवारी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक खास वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नितेश तिवारी ने खुद बताया कि जब उन्हें पहली बार ‘रामायण’ जैसी महान कहानी पर फिल्म बनाने का ऑफर मिला था, तब उनका रिएक्शन कैसा था.

ऑफर मिलने पर कैसा था डायरेक्टर का रिएक्शन?

नितेश तिवारी ने सुपरस्टार रणबीर कपूर से बातचीत के दौरान बताया कि जब उन्हें यह फिल्म मिली, तो वह एक साथ डरे हुए भी थे और बहुत खुश भी थे. उन्होंने कहा, “रामायण जैसी महान और पवित्र कहानी को पर्दे पर दिखाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है. इसे बिल्कुल सही नीयत और सही तरीके से दिखाया जाना जरूरी है, इसलिए मन में थोड़ा डर था.” लेकिन इसके साथ ही वह इस फिल्म को बनाने के लिए बहुत एक्साइटेड भी थे.

6 साल पहले शुरू हुआ था यह सफर

डायरेक्टर ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म की दुनिया और इसके विजुअल्स के बारे में बताया गया, तो वह हैरान रह गए. उन्हें पूरा भरोसा था कि उनकी टीम इस बड़ी फिल्म को बहुत अच्छे से बना लेगी. नितेश तिवारी ने कहा कि जब आपके पास इतनी बड़ी कहानी हो और नमित मल्होत्रा जैसी बड़ी कंपनी (DNEG) का साथ हो, तो कोई भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने देगा. उन्होंने बताया कि रामायण फिल्म को बनाने का उनका यह सफर 6 साल पहले शुरू हुआ था और यह उनके जीवन का सबसे अच्छा फैसला था.

फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?

इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं:

  • रणबीर कपूर: भगवान श्रीराम के रोल में नजर आएंगे.
  • साई पल्लवी: माता सीता का किरदार निभाएंगी.
  • यश (KGF वाले): लंकापति रावण के दमदार रोल में दिखेंगे.
  • रवि दुबे: भगवान लक्ष्मण का रोल करेंगे.
  • सनी देओल- भगवान हनुमान के किरदार में होंगे.

इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है. मेकर्स ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है और इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीपावली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है

Previous article सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय व मुफ्त कानूनी सहायता
Next article वेतन संकट व अव्यवस्था के बीच बिहार के शिक्षक, संघ ने खोला मोर्चा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel