[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment क्या ‘नागिन 7’ की इस हसीना ने कर लिया रोका? वायरल फोटो से मची हलचल

क्या ‘नागिन 7’ की इस हसीना ने कर लिया रोका? वायरल फोटो से मची हलचल

0
क्या ‘नागिन 7’ की इस हसीना ने कर लिया रोका? वायरल फोटो से मची हलचल
ईशा सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

रियलिटी शो बिग बॉस 18 से सुर्खियों में आए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दोनों के हाथों में अंगूठियां नजर आ रही हैं, जिसके बाद उनकी सगाई या रोका की खबरें तेजी से फैलने लगी. हालांकि, इन खबरों के बीच दोनों कलाकारों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्ट को लेकर लगातार कयास लगा रहे हैं.

रोका की खबर या कोई नया प्रोजेक्ट?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईशा और अविनाश ने रोका कर लिया है. वहीं, कुछ लोग का मानना है कि यह पोस्ट किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकता है. लोगों को लग रहा कि यह किसी शो या म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन भी हो सकता है.

Image 128
क्या ‘नागिन 7’ की इस हसीना ने कर लिया रोका? वायरल फोटो से मची हलचल 3

‘बिग बॉस 18’ से शुरू हुई थी नजदीकियां

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच नजदीकियां बिग बॉस 18 के दौरान ही देखने को मिली थी. शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई थी. भले ही दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ साफ नहीं कहा है, लेकिन उनकी हालिया पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. फिलहाल सच्चाई क्या है, यह तो आने वाले समय में ही साफ होगा.

‘नागिन 7’ में नजर आई थी ईशा सिंह

ईशा सिंह पिछली बार एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स की ओर से निर्मित कलर्स टीवी के शो ‘नागिन 7’ में नजर आई थी. IWMBuzz संग एक इंटरव्यू में ‘नागिन 7’ के ऑफर को लेकर कहा था, “जब यह ऑफर मेरे पास आया था, तो मैं थोड़ी हिचकिचा रही थी. उस समय जब मैंने अपनी आंखें बंद करके इस बारे में सोचा तो मैंने खुद से कहा कि यह बिल्कुल सही फैसला है, क्योंकि बालाजी टेलीफिल्म्स, एकता मैम, और ‘नागिन’ जैसी बड़ी फ़्रैंचाइजी और वह भी ‘कलर्स’ चैनल पर तो मुझे लगा कि सब कुछ बहुत बढ़िया है, इसलिए इसे जरूर करना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- कौन हैं जनाई भोसले? आशा भोसले की पोती इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

Previous article FD या सरकारी बचत योजनाएं, जानें कहां मिलेगा इनवेस्टमेंट पर सबसे ज्यादा इन्टरेस्ट और सिक्योरिटी
Next article आज है वरुथिनी एकादशी, करें व्रत कथा का पाठ, मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel