दूसरे दिन ‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Michael Box Office Collection Day 2: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भारत में धीमी लेकिन स्थिर रफ्तार से आगे बढ़ रही है. दूसरे दिन फिल्म ने करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे कुल कमाई 10 करोड़ पार पहुंच गई. दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

By Pushpanjali | April 26, 2026 11:15 AM

Michael Box Office Collection Day 2: हॉलीवुड के पॉप आइकन Michael Jackson की बायोपिक ‘माइकल’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींच रही है. फिल्म को भारत में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और शुरुआती आंकड़े इसकी मजबूत पकड़ की ओर इशारा कर रहे हैं. रिलीज के महज दो दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक प्रदर्शन किया है.

दूसरे दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

दूसरे दिन ‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10 करोड़ के पार पहुंची कमाई 2

Sacnilk रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘माइकल’ ने दूसरे दिन करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म को देशभर में लगभग 3000 से ज्यादा शोज मिले, जहां औसत ऑक्यूपेंसी करीब 19 प्रतिशत रही. हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं, लेकिन ट्रेंड साफ दिखा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे पकड़ बना रही है. दो दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

डे-वाइज कलेक्शन पर एक नजर

फिल्म ने पेड प्रिव्यू से लगभग 1.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद पहले दिन 3.60 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ. दूसरे दिन की कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 10.30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. यह शुरुआत भले ही ब्लॉकबस्टर स्तर की न हो, लेकिन बायोपिक जॉनर के हिसाब से इसे अच्छा माना जा रहा है.

प्रतिस्पर्धा के बीच बना रही जगह

सिनेमाघरों में इस समय कई बड़ी फिल्में पहले से मौजूद हैं, जिनमें Bhooth Bangla और Dhurandhar 2 जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके बावजूद ‘माइकल’ अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होती दिख रही है. खासतौर पर माइकल जैक्सन के फैंस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक खाते खोलने का दिया आदेश