Meri Zindagi Hai Tu Finale: एपिसोड 33 देख लिया? अब जानें कितने एपिसोड बाकी हैं और फिनाले कब

Meri Zindagi Hai Tu Finale: पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' का एपिसोड 33, 14 मार्च 2026 को रिलीज हो चुका है. अब जानें कितने एपिसोड बाकी हैं और फिनाले एपिसोड कब आएगा.

By Sheetal Choubey | March 15, 2026 2:40 PM

Meri Zindagi Hai Tu Finale: पाकिस्तानी ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ का Episode 33 शनिवार, 14 मार्च को टेलीकास्ट हुआ. इस एपिसोड में आयरा और काम्यार के बीच तकरार और कई इमोशनल मोमेंट्स दिखाए गए, जिन्होंने दर्शकों को फिनाले तक बांध दिया है.

अगर आपने यह एपिसोड देख लिया है, तो आइए अब जानते हैं कि कितने एपिसोड बाकी हैं और फिनाले कब आएगा. और अगर आपने एपिसोड 33 मिस कर दिया है, तो हम यह भी बताएंगे कि इसे कहां और कैसे ऑनलाइन देखा जा सकता है.

कितने एपिसोड बाकी हैं?

यह शो सीमित सीरीज है और कुल 34 एपिसोड तक जाएगा. एपिसोड 33 आने के बाद सिर्फ एक ही एपिसोड बाकी है. फैंस को अब आखिरी एपिसोड का इंतजार है, जो इस कहानी का क्लाइमेक्स होगा.

फिनाले एपिसोड कब आएगा?

एआरवाई डिजिटल ने पुष्टि की है कि अंतिम एपिसोड, एपिसोड 34 ईद-उल-फितर के बाद टेलीकास्ट होगा. इस एपिसोड में आयरा और काम्यार के रिश्ते का आखिरी फैसला देखने को मिलेगा और कहानी अपने चरम पर पहुंचेगी.

एपिसोड 33 कहां देखें?

‘मेरी जिंदगी है तू’ का एपिसोड 33 पाकिस्तान में रात 10:30 बजे PKT पर टेलीकास्ट हुआ. भारत में यह रात 11:30 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध है और दर्शक इसे टॉप पाकिस्तानी ड्रामा YouTube चैनल या Dailymotion पर देख सकते हैं.

मेरी जिंदगी है की कहानी

मेरी जिंदगी है तू ड्रामा आयरा (हानिया आमिर) और काम्यार (बिलाल अब्बास खान) के रिश्ते के बारे में है. कहानी में दिखाया गया है कि ये दोनों प्यार, झगड़े और मुश्किलों के बीच अपने रिश्ते को कैसे संभालते हैं. शुरुआत में उनके बीच काफी झगड़े और गलतफहमियां होती हैं, लेकिन धीरे‑धीरे आयरा अपने एफर्ट्स से दोनों परिवारों और आपस के रिश्तों को ठीक करने की कोशिश करती है.

लेकिन सवाल यह है कि क्या वह सब संभालने में कामयाब होती है या खुद टूट जाती है. इसका जवाब जानने के लिए आपको एपिसोड 34 जरूर देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कटा हुआ सिर, चेहरे पर मुस्कान और कई पहचान, OTT पर कब रिलीज होगी विजय सेतुपति की Kaattaan? जानें