Maa Inti Bangaaram Box Office Day 3: सामंथा की ‘मां इंति बंगाराम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में अपनी ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Maa Inti Bangaaram Box Office Day 3: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने तीसरे दिन शानदार कमाई की. जानिए 3 दिनों में फिल्म ने भारत और दुनियाभर में कितने करोड़ का बिजनेस किया और कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए.

By Sheetal Choubey | June 22, 2026 4:54 PM

Maa Inti Bangaaram Box Office Day 3: सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंति बंगाराम’ पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार पकड़ चुकी है. फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ रही है और अब सिर्फ 3 दिनों में इसने दुनियाभर में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. आइए जानते हैं तीसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection: भारत और विदेश में फिल्म ने किया शानदार कारोबार

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 10.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 23.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 26.69 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, विदेशों में तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई हुई. अब फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 41.79 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें: Haunted 3D Box Office Success: ‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सब भगवान पर छोड़ दिया था, दर्शकों ने कमाल कर दिया

Maa Inti Bangaaram Day Wise Collection: हर दिन कमाई में आया बड़ा उछाल

फिल्म ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 10.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यानी हर दिन फिल्म की कमाई पहले दिन से ज्यादा रही. यही वजह है कि पहले वीकेंड में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. थिएटर ऑक्यूपेंसी भी लगातार बढ़ी, जिससे साफ है कि दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म में बढ़ रही है.

Maa Inti Bangaaram Box Office Records: सामंथा ने तोड़ा अपनी ही पुरानी फिल्मों का रिकॉर्ड

यह फिल्म सामंथा के करियर के लिए एक बहुत बड़ी गुड न्यूज बनकर आई है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में भारत में 23.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. यह आंकड़ा उनकी साल 2023 में रिलीज हुई ‘शाकुंतलम’ (6.68 करोड़ नेट) की पहले वीकेंड की कमाई से काफी ज्यादा है. इतना ही नहीं, फिल्म ने सामंथा की ‘यशोदा’ (23.1 करोड़ नेट) और ‘ओह बेबी’ (12.7 करोड़ नेट) जैसी फिल्मों की शुरुआती कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे साफ है कि दर्शक सामंथा की फिल्मों को पसंद कर रहे हैं और उनकी नई फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे स्टंट… रोहित शेट्टी ने नए सीजन को लेकर किया बड़ा दावा