[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Lock Upp 2: अपनी बेवकूफी दिखाने आए हो? राम कपूर के रवैये पर भड़कीं कंगना रनौत, सुनाई खरी-खोटी

Lock Upp 2: अपनी बेवकूफी दिखाने आए हो? राम कपूर के रवैये पर भड़कीं कंगना रनौत, सुनाई खरी-खोटी

0
Lock Upp 2: अपनी बेवकूफी दिखाने आए हो? राम कपूर के रवैये पर भड़कीं कंगना रनौत, सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत और राम कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Kangana Ranaut Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो के नए प्रोमो में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व होस्ट कंगना रनौत दमदार अंदाज में नजर आई. इस दौरान प्रोमो में वह राम कपूर से सीधे सवाल करती दिखाई देती हैं.

Kangana Ranaut Grills Ram Kapoor: कंगना रनौत ने राम कपूर को सुनाई खरी-खोटी

प्रोमो वीडियो में कंगना रनौत राम कपूर से कहती हैं, “राम जी, आपको इस गेम को इतना सीरियस नहीं लेना चाहिए था. और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल से बहुत बड़े हैं, तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने?” कंगना की यह बात सुनकर राम कपूर ने खुद का बचाव करते हुए जवाब दिया, “जब सही समय आएगा, तब मैं भी अपनी सच्चाई पूरी ईमानदारी से सबके सामने रखूंगा, शायद यहां मौजूद किसी से भी बेहतर तरीके से.” राम की यह बात कंगना को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा, “अगर खुद में सुधार करना है, तो हर बात पर खुद का बचाव मत कीजिए.”

शो में लगातार बढ़ रहा है ड्रामा

‘लॉक अप 2’ में इस हफ्ते एलिमिनेशन का खतरा कई कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा है. अब तक सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला खुद को एलिमिनेशन से बचाने में सफल रहे हैं. श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर खतरे में हैं.

कंगना रनौत ने शो में वापसी पर क्या कहा?

‘लॉक अप’ के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था. हालांकि इस बार शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. शो में अपनी वापसी को लेकर कंगना रनौत ने कहा, “यह शो हमेशा अपनी सच्चाई स्वीकार करने के बारे में रहा है, चाहे वह कितनी भी असहज क्यों न हो. इस वीकेंड मैं फराह और रितेश के साथ ‘जनता की आवाज’ बनकर जुड़ रही हूं. इतना जरूर कहूंगी कि यहां हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है.”

यह भी पढ़ेंक्या किसिंग सीन में कंगना रनौत ने काट दिए थे वीर दास के होंठ, क्या सच में बहा था खून? कॉमेडियन ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें- India’s Got Latent 2: आलिया भट्ट के बाद क्या कंगना रनौत बनेंगी समय रैना की गेस्ट? वायरल फोटो की सच्चाई आई सामने

Previous article Sitamarhi Traffic Rules: नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, सुबह 9 से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
Next article भागलपुर में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel