[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वेलेंटाइन पर तुलसी के साथ डेट प्लान करेगा मिहिर, नॉयना की लगेगी नजर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वेलेंटाइन पर तुलसी के साथ डेट प्लान करेगा मिहिर, नॉयना की लगेगी नजर

0
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वेलेंटाइन पर तुलसी के साथ डेट प्लान करेगा मिहिर, नॉयना की लगेगी नजर
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इन दिनों सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले एपिसोड में मिहिर एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आएगा और तुलसी के साथ रोमांस करता दिखेगा. हादसे के बाद मिहिर खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहा है. तुलसी हर कदम पर उसका साथ दे रही है, लेकिन तुलसी का यह साथ नॉयना को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. उसे लगता है कि मिहिर अब भी तुलसी के करीब आ रहा है और यही बात उसके मन में जलन पैदा कर रही है.

अब तक आपने देखा कि ऋतिक और रणविजय की साजिशों ने घर का माहौल बिगाड़ दिया है. अंगद भी गलत संगत में आकर ऐसे कदम उठा रहा है, जिनका असर सीधे मिहिर के काम पर पड़ रहा है. परिवार के अंदर चल रही मुश्किलों ने रिश्तों को और उलझा दिया है.

तुलसी के साथ डिनर करेगा मिहिर

आने वाले एपिसोड में घर का माहौल अचानक बदल जाएगा. जब तुलसी अकेली होगी, तब मिहिर उससे मजाकिया अंदाज में बातें करेगा. वह उसे चिढ़ाएगा, मुस्कुराएगा और उसके साथ वक्त बिताने की इच्छा जताएगा. इतना ही नहीं, मिहिर तुलसी को बाहर डिनर पर चलने के लिए भी कहेगा. वह एक खास टेबल बुक कराएगा, जैसे पुराने दिनों में किया करता था. उधर, नॉयना को जैसे ही पता चलेगा कि मिहिर ने किसी खास के लिए टेबल बुक की है, वह बेचैन हो उठेगी. जब उसे पता चलेगा कि यह प्लान उसके लिए नहीं है, तो उसका गुस्सा और बढ़ जाएगा. वह किसी भी तरह उस मुलाकात को बिगाड़ने की कोशिश करेगी.

हादसे की सच्चाई का पता लगाएगा मिहिर

कहानी में सस्पेंस भी कम नहीं होगा. मिहिर को एक घड़ी मिलेगी, जहां हादसा हुआ था. इस सुराग से उसे शक होगा कि सच्चाई अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है. दूसरी तरफ, घर के बाकी रिश्तों में भी हलचल जारी है. अंगद की हरकतों से बिजनेस पर बुरा असर पड़ सकता है. वहीं ऋतिक अपने ही घर में खुद को अकेला महसूस करेगा और मुन्नी के करीब आता जाएगा.

ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: रणविजय के जाल में फंसेगा अंगद, मिहिर-तुलसी खोलेंगे बड़ा राज, टूटेगी मुन्नी की सगाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel