Khatron Ke Khiladi 15 में होंगे रॉ और रियल स्टंट्स, रोहित शेट्टी ने शेयर किया जबरदस्त प्रोमो

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो का नया प्रोमो सामने आ गया है. जिसे खुद रोहित शेट्टी ने शेयर किया है. प्रोमो में उन्होंने दर्शकों को ‘रॉ और रियल स्टंट्स’ का वादा किया है.

By Ashish Lata | June 1, 2026 5:54 PM

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ अनाउंसमेंट के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. शो देखने के लिए फैंस सुपरएक्साइटेड हैं. स्ंटट बेस्ड ड्रामा की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है. कंटेस्टेंट्स बिहाइंड द सीन के वीडियोज और फोटोज शेयर करते हैं. अब रोहित शेट्टी ने मोस्ट अवेटेड ड्रामा का नया प्रोमो रिलीज किया. इसमें वह जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं.

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का जबरदस्त प्रोमो रोहित शेट्टी ने किया शेयर

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें वो स्पोर्ट्स कार चलाते हुए एक हेलीकॉप्टर के साथ रेस लगा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शानदार और असली स्टंट्स… यही है ‘खतरों के खिलाड़ी’… मैं वादा करता हूं कि यह सीजन बेहद रोमांचक होने वाला है… #BehindTheScene #KhatronKeKhiladi15 #ColorsTV.”

कंटेस्टेंट्स शेयर करते हैं बिहाइंड द सीन्स वीडियो

इस बीच, कंटेस्टेंट्स भी बिहाइंड द सीन्स वीडियो शेयर करते हैं. कुछ दिन पहले फरहाना भट्ट ने एक सेल्फी शेयर की और इस सीजन में स्टंट के धांसू स्केल को दिखाया. उन्होंने लिखा, “शुरुआत के स्टंट ही कुछ इस तरह के हैं… मुझे आश्चर्य है कि फिनाले में कहीं रॉकेट से बांधकर मंगल ग्रह पर उतरने का स्टंट तो नहीं होगा.” खतरों के खिलाड़ी 15, 2026 का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो में से एक बना हुआ है. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रीमियर डेट अनाउंस नहीं की है.

ये कंटेस्टेंट्स ले रहे हैं खतरों के खिलाड़ी 15 में भाग

खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अविनाश मिश्रा, ओरहान अवतरामानी (ओरी), हर्ष गुजराल और शगुन शर्मा, करण वाही, रुबीना दिलाइक, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, जैस्मीन भसीन और अविका गोर जैसे स्टार्स हैं.

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: 11वें दिन भी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, भारत में 100 करोड़ क्लब के करीब फिल्म