शहनाज गिल से लेकर तान्या मित्तल तक, क्या ‘Khatron Ke Khiladi 15’ में खतरों से खेलते नजर आएंगे ये स्टार्स ?

Khatron Ke Khiladi 15: क्या शहनाज गिल, शिरीष कुंडर और तान्या मित्तल की होने वाली है शो में एंट्री? जानें 'खतरों के खिलाड़ी 15' के कंटेस्टेंट्स को लेकर क्या है पूरी अपडेट.

By Sheetal Choubey | April 22, 2026 6:03 PM

Khatron Ke Khiladi 15: कलर्स टीवी का पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ अब बहुत जल्द शुरू होने वाला है. दरअसल, यह शो पिछले साल ही आने वाला था, लेकिन चैनल और मेकर्स के बीच कुछ अनबन हो गई थी, जिसकी वजह से इसमें देरी हुई. पर अब अच्छी खबर ये है कि सब कुछ सुलझ गया है और शो की तैयारी फिर से जोरों पर है.

ऐसे में शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि इस बार रोहित शेट्टी के साथ कौन से सितारे खतरों से खेलेंगे. इसी बीच अब तीन और नए नाम सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया का जाना-माना चेहरा हैं. आइए जानते हैं इन एंट्रीज की पूरी अपडेट और कौन हैं ये तीन नए सितारे.

इन स्टार्स को मिला ऑफर

IWMBuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने तीन नए और बड़े नामों को शो के लिए बुलाया है. इनमें सबसे बड़ा नाम शहनाज गिल का है, जिन्हें सब बहुत प्यार करते हैं. उनके अलावा मशहूर फिल्म डायरेक्टर और फराह खान के पति शिरीष कुंडर और बिग बॉस फेम तान्या मित्तल को भी ऑफर दिया गया है. हालांकि, अभी तक इन सितारों ने पक्का नहीं किया है कि वे शो में आएंगे या नहीं, लेकिन इनसे बातचीत चल रही है.

और कौन-कौन दिख सकता है शो में?

पिछले कुछ दिनों से कई और सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं. IWMBuzz की ही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शो की टीम ने गौरव खन्ना (अनुपमा फेम), फरहाना भट्ट, समर्थ जुरेल, हर्ष गुजराल, दिग्विजय राठी और एल्विश यादव जैसे लोगों से भी बात की है. पहले खबर थी कि अंकित गुप्ता और प्रणाली राठौड़ भी इस शो का हिस्सा होंगे, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि वे इस बार नजर नहीं आएंगे.

कब शुरू होगा शो?

हर कोई यह जानना चाहता है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ टीवी पर कब से शुरू होगा. हालांकि अभी तक कोई पक्की तारीख नहीं आई है, लेकिन फिल्मीबीट की मानें तो यह शो मई या जून 2026 के आसपास शुरू हो सकता है.

यह भी पढ़ें: OTT की ये 5 फिल्में देख लीं तो रात को अकेले बाथरूम जाने में भी लगेगा डर, ‘हनुमान चालीसा’ ही बचाएगी