पहले मदर्स डे पर इमोशनल हुईं कैटरीना, विक्की और बेटे विहान ने दिया खास सरप्राइज

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ ने इस साल अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट किया. विक्की कौशल और बेटे विहान ने खास नोट और फूलों के बुके से उनका दिन यादगार बना दिया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.

By Pushpanjali | May 11, 2026 10:50 AM

Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिए इस बार मदर्स डे बेहद खास रहा. शादी के बाद पहली बार मां बनीं कैटरीना ने अपना पहला मदर्स डे बड़े ही खूबसूरत अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस खास मौके को उनके पति विक्की कौशल और बेटे विहान ने और भी यादगार बना दिया.

विक्की और विहान ने दिया खास सरप्राइज

मदर्स डे पर कैटरीना को विक्की कौशल और बेटे विहान की तरफ से एक प्यारा सरप्राइज मिला. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी फैंस के साथ साझा की. तस्वीरों में एक खूबसूरत फूलों का बुके और हाथ से लिखा एक खास नोट नजर आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

कार्ड पर लिखा था, “हैप्पी फर्स्ट मदर्स डे माय लव! विहान और पापा कौशल की तरफ से.” इस खास मैसेज को देखकर कैटरीना काफी इमोशनल नजर आईं. फैंस भी इस प्यारे मोमेंट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

बेटे विहान के साथ शेयर की खास तस्वीर

कैटरीना ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बच्चों की मशहूर किताब ‘द वेरी हंग्री कैटरपिलर’ पकड़े दिखाई दीं. वहीं छोटे विहान अपने नन्हे हाथों से किताब के पन्ने पकड़ते नजर आए. मां-बेटे की यह प्यारी झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

फैंस इस पोस्ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और कैटरीना को उनके पहले मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने इस तस्वीर को बेहद क्यूट और दिल छू लेने वाला बताया.

अवॉर्ड शो से शुरू हुई थी लव स्टोरी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है. दोनों की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो के दौरान हुई थी. उस समय विक्की ने मजाकिया अंदाज में कैटरीना से कहा था कि उन्हें उनके जैसे अच्छे लड़के से शादी कर लेनी चाहिए. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया.

2021 में की थी शादी

कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया था. इसके बाद नवंबर 2025 में इस कपल ने अपने बेटे विहान का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: 500 रुपये से शुरू हुआ था थलापति विजय का सफर, अब मुख्यमंत्री बनने पर मिलेगी इतनी सैलरी