अंदर से कैसा दिखता है जैकी श्रॉफ का आलिशान बंगला? नजारा जीत लेगा दिल

Jackie Shroff Home: फराह खान ने अपने व्लॉग में जैकी श्रॉफ के आलीशान घर की झलक दिखाई है. व्हाइट थीम, वुडन फ्लोरिंग, आर्टवर्क और ओपन स्पेस वाला ये घर देखकर आपको भी मजेदार लगेगा. देखिए जैकी श्रॉफ का घर अंदर से कैसा लगता है.

By Aniket Kumar | March 30, 2026 10:59 PM

Jackie Shroff Home: बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. उन्हीं में से एक हैं फराह खान, जो इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक खास एक्टर के घर पहुंचीं. दरअसल, फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर अलग-अलग सेलेब्स के घर जाकर उनके साथ खाना-पीना और बातचीत करती हैं. इसी सिलसिले में इस बार वह जैकी श्रॉफ के घर पहुंचीं.

घर देखकर इंप्रेस हुई फराह खान

जैसे ही फराह घर में एंट्री करती हैं, वह मजाक में पूछती हैं कि ये किसका घर है. इस पर कृष्णा श्रॉफ जवाब देती हैं कि यहां पूरा परिवार साथ रहता है. घर के अंदर का नजारा देखकर फराह भी काफी इंप्रेस हो जाती हैं. अगर घर की बात करें तो जैकी श्रॉफ का घर बेहद खूबसूरत और सुकून भरा है. पूरे घर में व्हाइट थीम, वुडन फ्लोरिंग और शानदार आर्टवर्क देखने को मिलता है. लिविंग रूम में कम लेकिन स्टाइलिश फर्नीचर है, जिससे घर काफी ओपन और हवादार लगता है.

बालकनी से दिखता है सी व्यू

फराह घर की तारीफ करती हैं तो कृष्णा बताती हैं कि उन्होंने और उनकी मां ने मिलकर इस घर को डिजाइन किया है. उन्हें खुला स्पेस पसंद है, इसलिए घर को उसी हिसाब से तैयार किया गया है. घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर, ब्लैक डाइनिंग टेबल और मशहूर पेंटर एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग भी लगी हुई है. इसके अलावा घर में जैकूजी, आइस बाथ और बड़ी सी बालकनी भी है, जहां से शानदार व्यू देखने को मिलता है. वीडियो में बाद में जैकी श्रॉफ भी नजर आते हैं. फराह उनके घर की जमकर तारीफ करती हैं. इस दौरान जब उनसे पूछा जाता है कि कौन-कौन उनके साथ रहता है, तो वो अपने अंदाज में कहते हैं, मेरी बेटी, बेटा, पत्नी, बिल्ली और डॉगी, सब साथ रहते हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस का ‘बादशाह डायरेक्टर’ कौन? जानिए, किसने कमाई में छोड़ा सबको पीछे