[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment India’s Got Latent 2 के लिए ऑडियंस रजिस्ट्रेशन ओपन, जानें इस बार क्या होगा खास

India’s Got Latent 2 के लिए ऑडियंस रजिस्ट्रेशन ओपन, जानें इस बार क्या होगा खास

0
India’s Got Latent 2 के लिए ऑडियंस रजिस्ट्रेशन ओपन, जानें इस बार क्या होगा खास
इंडियाज गॉट लेटेंट 2, फोटो- इंस्टाग्राम

India’s Got Latent 2: समय रैना ने कन्फर्म कर दिया है कि उनका पॉपुलर और थोड़ा कंट्रोवर्शियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अब दूसरे सीजन के साथ वापस आने वाला है. उन्होंने यह जानकारी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी और साथ ही एक लिंक भी शेयर किया, जिससे फैंस लाइव ऑडियंस का हिस्सा बन सकते हैं. अब इस खबर के आते ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा शुरू हो गई है.

यहां देखें समय रैना की स्टोरी-

Image 183
India’s got latent 2 के लिए ऑडियंस रजिस्ट्रेशन ओपन, जानें इस बार क्या होगा खास 3

समय रैना ने पहले ही दे दिया था इशारा

समय रैना ने अपने स्टैंड-अप शो Still Alive में पहले ही हिंट दे दिया था कि वह इस शो को यहीं खत्म नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा था कि उनका मानना है कि शो का पहला सीजन अपने हाई पॉइंट पर खत्म हुआ, लेकिन वह इसे और आगे ले जाना चाहते हैं.

बाद में Instagram AMA (आस्क मी एनीथिंग) में भी उन्होंने बताया कि वह अभी थोड़ा ब्रेक पर हैं, लेकिन जल्द ही दूसरे सीजन की प्लानिंग शुरू करेंगे.

नया सीजन होगा और ज्यादा बोल्ड

समय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार शो और भी ज्यादा वाइल्ड होने वाला है. उन्होंने कहा कि वह ऑडियंस के फोन तक हटवा सकते हैं और कंटेस्टेंट्स से और भी अलग तरह के सवाल पूछेंगे. इससे साफ है कि इस बार शो पहले से ज्यादा अलग और बोल्ड हो सकता है.

पहले सीजन में हुआ था बड़ा विवाद

पहले सीजन के दौरान एक बड़ा विवाद भी सामने आया था, जब रणवीर अल्लाहबादिया का एक क्लिप वायरल हुआ था. इस क्लिप में उन्होंने एक ऐसा सवाल पूछा था, जिसे लोगों ने गलत और आपत्तिजनक माना. इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ, FIR तक दर्ज हुई और मामला काफी बढ़ गया.

इस विवाद के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड YouTube से हटा दिए थे.

यह भी पढ़ें: Uorfi Javed का छलका दर्द, बोलीं- अभी तक नहीं मिला बड़ा मौका, मैं अभी भी इंतजार में हूं

Previous article बेटों के साथ भी माहवारी पर करें चर्चा, झिझक मिटाना जरूरी : अल्का
Next article शिक्षा से ही समाज का विकास संभव, कुरीतियों को मिटायें : रंजन पासवान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel