OTT पर चुपके से आ धमकी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘Ikkis’, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें

Ikkis OTT Release: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' अब OTT पर चुपके से आ गई है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ. जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स, बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस और स्टार कास्ट की पूरी जानकारी.

By Sheetal Choubey | February 22, 2026 6:17 PM

Ikkis OTT Release: फिल्म ‘इक्कीस’ अब OTT पर आ गई है. यह श्रीराम राघवन की डायरेक्ट की हुई बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बहादुरी को पर्दे पर जीवंत करती है. खास बात यह है कि यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है, जिसमें वे अरुण के पिता की भूमिका निभा रहे हैं. जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब इसे ओटीटी पर भी देखा जा सकता है, लेकिन एक छोटा ट्विस्ट भी है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

OTT पर कहां और कैसे देखें इक्कीस?

Ott पर चुपके से आ धमकी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘ikkis’, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें 3

इक्कीस (2026) अब Prime Video पर उपलब्ध है. आप इसे तुरंत रेंट पर देख सकते हैं, जिसकी कीमत 349 रुपए है. वहीं, 26 फरवरी से यह Prime Video के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हो जाएगा. इसके अलावा, OTTplay Premium के सब्सक्राइबर्स इसे टॉप-अप ऑप्शन के साथ भी आसानी से देख सकते हैं.

इक्कीस का बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस

Ott पर चुपके से आ धमकी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘ikkis’, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें 4

इक्कीस का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा और इसे कमाई के लिहाज से फ्लॉप फिल्म माना गया. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत में कुल 31.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 41.65 करोड़ रुपये रही.

कहानी और किरदार

फिल्म की कहानी अरुण खेत्रपाल के बहादुरी भरे जीवन पर केंद्रित है. अगस्त्य नंदा अरुण के रोल में हैं, धर्मेंद्र उनके पिता की भूमिका निभाते हैं और जयदीप अहलावत दुश्मन के किरदार में हैं.

कहानी बसंतर की लड़ाई पर आधारित है, जहां अरुण ने पाकिस्तानी टैंकों के खिलाफ अकेले लड़ाई लड़ी और शहीद हो गए. इसके अलावा, फिल्म में 80 साल के ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल (धर्मेंद्र) का पाकिस्तान जाना और वहां ब्रिगेडियर ख्वाजा मोहम्मद नसीर (जयदीप अहलावत) से मिलना दिखाया गया है.नसीर के मन में वह गहरा राज है, जो अरुण की शहादत से जुड़ा है.

इसके एक्शन सीन्स, इमोशनल मोमेंट्स और सस्पेंस इसे OTT पर देखने लायक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का पूरा पैकेज, देखें और मजा लें