Harshad Chopda Girlfriend Cheated: ‘मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ दिया धोखा’, 16 साल बाद छलका हर्षद चोपड़ा का दर्द

Harshad Chopda Girlfriend Cheated: 'लॉक अप सीजन 2' में हर्षद चोपड़ा ने 16 साल पुराना दर्द पहली बार दुनिया के सामने रखा. एक्टर ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ उन्हें धोखा दिया था. जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा.

By Sheetal Choubey | June 28, 2026 3:45 PM

Harshad Chopda Girlfriend Cheated: टीवी के जाने-माने एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों एक नए रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं. यह शो हाल ही में 27 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू हुआ. शो के पहले ही एपिसोड में हर्षद चोपड़ा ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज बताया, जिसे उन्होंने पिछले 16 सालों से किसी के साथ शेयर नहीं किया था. उनका खुलासा सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए और हर्षद की आंखों से भी आंसू छलक पड़े. उन्होंने बताया कि उनके सबसे करीबी लोगों ने ही उन्हें ऐसा धोखा दिया, जिससे वह पूरी तरह टूट गए थे.

Harshad Chopda Emotional on Lock Upp 2: 16 साल तक किसी को नहीं बताया सच

लॉक अप 2 में इमोशनल हुए हर्षद चोपड़ा, फोटो- इंस्टाग्राम

शो के नियम के मुताबिक, जेल में एंट्री लेने के लिए हर्षद को अपना एक ऐसा राज बताना था, जिसके बारे में आज तक किसी को पता नहीं था. तब उन्होंने बताया कि साल 2010 में उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके ही बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया था.

हर्षद ने कहा, “मैंने एक ही समय पर अपने दो सबसे प्यारे लोगों को खो दिया, अपने दोस्त को भी और अपनी गर्लफ्रेंड को भी.” उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनका लोगों पर से भरोसा उठ गया. पिछले 16 सालों तक उन्होंने इस दर्द के बारे में कभी किसी से बात नहीं की.

Shivangi Joshi ने दिया हर्षद का साथ

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी, फोटो- इंस्टाग्राम

हर्षद चोपड़ा की बात सुनकर उनकी को-स्टार और ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी भी इमोशनल हो गईं. उन्होंने हर्षद का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला. वहीं, दूसरे कंटेस्टेंट सूफी मोतीवाला ने भी उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा, “हम आपके साथ हैं.”

Harshad Chopda Career: इन शोज से मिली पहचान

हर्षद चोपड़ा टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘तेरे लिए’, ‘बेपनाह’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे कई हिट शोज में काम किया है. हाल के वर्षों में डॉ. अभिमन्यु के किरदार ने उन्हें घर-घर में नई पहचान दिलाई.

अब फैंस ‘लॉक अप 2’ में उनकी असली पर्सनैलिटी देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें: गौरव और मैं तलाक ले रहे… ‘अनुपमा’ के ‘अनुज’ की टूटी शादी, पत्नी आकांक्षा बोलीं- कपल जैसा फील नहीं होता

यह भी पढ़ें: मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह रखा है… सुनीता के ‘लॉक अप’ में जाने से टेंशन में आए गोविंदा