[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में एंट्री लेगा ये विलेन! रीवा से प्यार की भीख मांगेगा ईशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में एंट्री लेगा ये विलेन! रीवा से प्यार की भीख मांगेगा ईशान

0
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी में एंट्री लेगा ये विलेन! रीवा से प्यार की भीख मांगेगा ईशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में एक रोमांटिक और ड्रामा सीरीज है, जो दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है. सीरियल एक दिलचस्प मोड़ पर आ गया है, जहां ईशान और सवी की जिंदगी में नया तूफान आ गया है. सई-विराट की बेटी सवी की शादी होने वाली है, जिससे वो नाखुश है. भवानी काकू की वजह से वो ये शादी कर रही है. ईशा मैम ने उस लड़के की सच्चाई सवी को बता दी है. सवी ने अपने दादा-दादी, हरिणी को ये बात बताई, जिसके बाद उन्होंने उसे घर से भागने की सलाह दी.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रीवा को लंदन के एक कॉलेज में दाखिला लेने का अवसर मिलता है. उसके माता-पिता उससे ईशान (शक्ति अरोड़ा) से शादी तोड़ने का आग्रह कर रहे हैं ताकि वह अपने सपने को पूरा कर पाए. दूसरी तरफ सवी को अपने सपने को पूरा करने के लिए कई लड़ाइयों का सामना करना पड़ता है. वो घर से भाग जाती है और ईशा मैम उसकी मदद करती है. ईशा अनपे पति और ईशान के पिता से मदद मांगती है. वो उससे पूछती है कि क्या वो उसकी मदद करेगा.

सवी शादी छोड़कर भाग जाएगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सवी के शादी छोड़कर भागने की वजह से समृद्ध उसका दुश्मन हो जाएगा. वो उसे परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा. बता दें कि ऐसा ही कुछ सई के साथ हुआ था. जगताप उसे बहुत परेशान करता था और उसके पिता की मौत विराट उससे शादी कर लेता है. हालांकि अब देखना होगा कि क्या सच में ऐसा होगा. क्या सवी की किस्मत भी सई के जैसे हो जाती है. अब आने वाले एपिसोड में क्या धमाका होगा, ये देखना दिलचस्प होगा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई इस किरदार के लिए हो गई थी रिजेक्ट, फिर ऐसे खुला किस्मत का ताला

ईशान की जिंदगी से चली जाएगी रीवा

वहीं, ईशान, रीवा का गम बदार्शत नहीं कर पा रहा. वो एयरपोर्ट पर उसे रोकने का फैसला करता है. दूसरी तरफ एक प्रोमो सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें रीवा, ईशान के सामने होती है. ईशान उससे कहता है कि उसने भी उसके साथ मां जैसा बिहेव किया और उसे छोड़कर चली गई. ईशान उसे अपनी जिंदगी से चले जाने के लिए कहता है. कहा जा ये भी जा रहा है कि सवी की शादी ईशान से हो जाएगी.

आयशा सिंह ने नये कास्ट को लेकर कही ये बात

बता दें कि गुम है किसी के प्यार में की कहानी बदल गई है. नये कास्ट को लेकर आयशा सिंह ने कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि यह फैंस के लिए मुश्किल होगा क्योंकि, जैसा कि हम सभी देख रहे हैं, मेरे फैंस मुझे किसी अन्य प्रोजेक्ट्स में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वे वास्तव में इसे लेकर उत्साहित हैं और मैं भी. इसलिए मुझे लगता है कि दर्शकों के लिए और मेरे लिए भी एक नई भूमिका निभाना मुश्किल नहीं होगा. मेरा मानना​है कि दर्शक अब अधिक स्वीकार कर रहे हैं, इसलिए यह उनके लिए मुश्किल नहीं होगा.”

Also Read: Anupama: अनुपमा को गुरुकुल से घसीटकर बाहर फेंक देगी मालती देवी, समर की होगी मौत! आएगा ट्विस्ट

पिछले एपिसोड में आपे देखा

सवी (भाविका शर्मा) सोचती है कि वीनू दादा उन्हें बचाने के लिए उनके जीवन में आए हैं. हम देखते हैं कि विनायक ने सवी से वादा किया था कि वह भवानी काकू से बात करेगा. खैर, देखते हैं कि भवानी काकू सहमत होती हैं या नहीं. आख़िरकार, चव्हाण परिवार विनायक को देखने के लिए बहुत उत्साहित है. हमें एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलता है, जब हम देखते हैं कि विनायक सवी के खिलाफ है. वह भवानी को सवी के बारे में भड़काता है. खैर, वह प्यारा विनायक नहीं था, वह एक स्वार्थी विनायक था जो केवल अपने बारे में सोचता था. लेकिन दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि एक दिन विनायक बदल जाएगा, क्योंकि वह सई और विराट का खून है और अपनी बहन को खूब सारा प्यार देगा.

Previous article Stock Market: रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स 87 अंक टूटा, LT-NTPC टॉप गेनर्स
Next article बरेली: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लगी लंबी कतार, छावनी में तब्दील हुआ मंदिर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel