[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air: गिरती टीआरपी की वजह से बंद होगा शो? सवी की वापसी भी नहीं बनी सहारा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air: गिरती टीआरपी की वजह से बंद होगा शो? सवी की वापसी भी नहीं बनी सहारा

0
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Off Air: गिरती टीआरपी की वजह से बंद होगा शो? सवी की वापसी भी नहीं बनी सहारा
Param Singh on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air last episode

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में अपने ट्रैक को लेकर नहीं बल्कि कास्ट को लेकर चर्चा में है. शो की गिरती टीआरपी से परेशान होकर मेकर्स ने भाविका शर्मा की वापसी शो में करवाई. भाविका के आते ही वैभवी हंकारे का ट्रैक खत्म हो गया. वैभवी और रजत की मौत हो गई. सवी अपने पति और नील अपनी पत्नी तेजू की मौत के पीछे का सच जानने में लगे हुए है. हालांकि कहानी अब अलग मोड़ पर आ गई है, लेकिन फिर भी दर्शकों को ट्विस्ट पसंद नहीं आ रहा है. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि शो बंद होने वाला है.

गुम है किसी के प्यार में होगा ऑफ एयर?

दरअसल, मेकर्स ने सोचा कि गुम है किसी के प्यार में सवी की दोबारा एंट्री करने से टीआरपी बेहतर होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. शो की टीआरपी में कोई सुधार नहीं हुआ. इस वीक शो को 1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और ये टीआरपी लिस्ट में 15वें नंबर पर है. अब ऐसा सुनने में आ रहा है चैनल की शो पर नजर है क्योंकि इसकी रेटिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है. सीरियल जांच के दायरे में है और जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने इसपर बताया कि ऐसा कुछ नहीं है और ये रिपोर्ट्स तो कब से आ रही है. जांच के दायरे में ऐसे कई शोज है. ये सारे रिपोर्ट्स गलत है.

नील के हाथ लगा बड़ा सुराग

गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि तारा, भाग्यश्री को भरोसा दिलाती है कि रजत ने कुछ सेविंग्स छिपा कर रखी होगी. वह उसे भास्कर से बात करने के लिए कहती है. तारा अपनी मां से कहती है कि वह इस मामले की जांच करेगी. दूसरी तरफ सवी परेशान होती है कि उसके पास ज्यादा वक्त नहीं है. वह कियान को भाग्यश्री के पास छोड़कर जाती है. नील जीतू को बताता है कि रजत और तेजू दोनों के पास एक जैसे नकली रूबीज पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

Previous article मेष राशि वालों की प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, देखें 01 से 07 जून का साप्ताहिक राशिफल
Next article Lucknow News: सुबह तड़के फरमान को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel