[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन

0
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशिका के बाद इस लड़की पर नजर डालेगा अर्श, सवी से है गहरा कनेक्शन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी और मिसेज मल्होत्रा के बीच तनाव बढ़ जाता है. दोनों के बीच तीखी बहस होती है. मिसेज मल्होत्रा, सवी से कहती है कि उसकी वजह से उसकी भतीजी और अनुभव का रिश्ता नहीं हो सका. शांतनु, सवी का समर्थन करने के लिए आगे आता है, लेकिन मिसेज मल्होत्रा उन्हें भी सुना देती है. रजत, सवी को इन मुद्दों के लिए दोषी ठहराता है और गुस्से में वहां से चला जाता है.

आशिका के बाद मृण्मयी पर नजर डालेगा अर्श

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि अनुभव ये पता लगाने में लग जाता है कि उसे डांसर किसने भेजा था. दूसरी तरफ जिगर, अर्श को कुछ फोटोज दिखाता है और सवी और अनुभव के रिश्ते के बारे में बताता है. अर्श की नजर मृण्मयी पर पड़ती है. जिगर बताता है कि मृण्मयी की शादी अमन से होने वाली है. अर्श उसे कहता है कि अमन उसका साला कभी नहीं बनेगा. वहीं, अनुभव, अर्श को फोन करता है और डांसर के बारे में पूछता है. अर्श उसकी चाल समझ जाता है और कहता है ये सब रजत संभालता है.

अनुभव को रजत के खिलाफ भड़काएगा अर्श

अर्श, अनुभव को बताता है कि रजत ने सवी से शादी सिर्फ अपने बच्चे की कस्टडी पाने के लिए की थी. अर्श, जिगर को बताता है कि उसे अनुभव के इरादों का पता चल गया है और वह मृण्मयी के लिए अपने इरादों का खुलासा करता है. दूसरी तरफ सवी, तापसी से मिलती है, जो बताती है कि वह लकी के बच्चे की मां बनने वाली है. तापसी कहती है कि लकी ये जिम्मेदारी लेने से मना कर रहा है. लकी कहता है कि वह इसके लिए जिम्मेदारी नही लेगा और वह तापसी से प्यार नहीं करता. भाग्यश्री, लकी को थप्पड़ मारती है. रजत, तापसी को समझाता है कि ऐसे किसी इंसान से शादी करना सही नहीं है जो उसका साथ नहीं दे सकता. वह तापसी को एक खाली चेक देता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो में शीजान खान ने अपनी एंट्री को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक करोड़पति आदमी है…

Previous article Baby Names: मंगलवार को जन्मे बच्चे को दें ये प्यारा सा नाम, देखें लिस्ट
Next article Gadar 2 में ये रोल नहीं निभाना चाहती थी अमीषा पटेल, सालों बाद अनिल शर्मा ने किया खुलासा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel