दृश्यम 3 की रिलीज डेट टली, क्या धुरंधर 2 रही बड़ी वजह?

Drishyam 3 Release Date: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को लेकर नयी अपडेट सामने आयी है. फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है. अब फिल्म 2 अप्रैल के बजाय इस डेट पर रिलीज होगी. जानिए आखिर मेकर्स ने अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया?

By Aniket Kumar | March 23, 2026 10:51 PM

Drishyam 3 Release Date: सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की बात हो और मोहनलाल का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. उनके फेमस किरदार ‘जॉर्जकुट्टी’ की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. मलयालम सिनेमा की चर्चित फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. पहले यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब नई तारीख सामने आ गई है.

अब इस डेट पर रिलीज होगी फिल्म

दरअसल, खुद मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म अब 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यानी फैंस को जॉर्जकुट्टी की कहानी देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ इस बार कहानी को और ज्यादा रोमांचक बनाने की तैयारी में हैं. मेकर्स का दावा है कि तीसरे पार्ट में सस्पेंस पहले से ज्यादा ट्विस्ट भरा होगा, जो दर्शकों को आखिर तक सीट से बांधे रखेगा.

क्या ‘धुरंधर 2’ बना वजह?

इंडस्ट्री में चर्चा है कि धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त कमाई को देखते हुए ‘दृश्यम 3’ की रिलीज टाली गई है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, ऐसे में बड़ी फिल्में उससे टकराने से बच रही हैं. हालांकि, इस पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. जहां मलयालम ‘दृश्यम 3’ मई में रिलीज होगी, वहीं हिंदी वर्जन को लेकर अभी कोई बदलाव सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि अजय देवगन की हिंदी ‘दृश्यम 3’ तय समय यानी 2 अक्टूबर 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

यह भी पढे़ं: ढक्कनों से बनी ड्रेस पहनकर निकलीं उर्फी जावेद, दो महीने में हुआ तैयार