Peddi Movie: ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया का बदला अंदाज, राम चरण की ‘पेड्डी’ में बनेंगे विलेन ‘रंबुज्जी’, फर्स्ट लुक आउट

Peddi Movie: फिल्म 'ग्लोरी' के बाद एक्टर दिव्येंदु अब राम चरण की नई फिल्म 'पेड्डी' में विलेन बनकर दिखाएंगे दमदार अंदाज, जानिए उनके खतरनाक रोल की पूरी डिटेल.

By Sheetal Choubey | May 15, 2026 6:02 PM

Peddi Movie: अगर आपने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ग्लोरी’ में बॉक्सर देव और ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया को देखा है, तो आप एक्टर दिव्येंदु की दमदार एक्टिंग से जरूर वाकिफ होंगे. अब दिव्येंदु एक बार फिर अपने खतरनाक अंदाज से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. इस बार वह साउथ सुपरस्टार राम चरण की आने वाली बड़ी फिल्म ‘पेड्डी’ में विलेन बने नजर आएंगे. फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दिव्येंदु का जबरदस्त लुक शेयर किया है, जिसमें उनका नाम ‘रंबुज्जी’ बताया गया है. उनका यह नया अवतार देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

यहां देखें दिव्येंदु का फर्स्ट लुक-

कैसा होगा दिव्येंदु का यह नया रोल?

फिल्म ‘ग्लोरी’ में दिव्येंदु ने हरियाणा के गुस्सैल बॉक्सर का रोल निभाया था, जबकि ‘मिर्जापुर’ में वह खतरनाक गुंडे ‘मुन्ना भैया’ के किरदार से छा गए थे. अब ‘पेड्डी’ में दर्शकों को इन दोनों अंदाज का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. इस फिल्म में दिव्येंदु आंध्र प्रदेश के गांवों में खेले जाने वाले क्रिकेट के बीच गुस्सा, गुंडागर्दी और चालाकी से भरा किरदार निभाते नजर आएंगे. उनका ‘रंबुज्जी’ वाला रोल काफी दमदार और इंटेंस बताया जा रहा है.

मेकर्स ने उनका लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब असली खेल शुरू होने वाला है.” फिल्म में दिव्येंदु का यह किरदार सीधे राम चरण से टक्कर लेता नजर आएगा.

फैंस के रिएक्शन

Peddi movie: ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया का बदला अंदाज, राम चरण की ‘पेड्डी’ में बनेंगे विलेन ‘रंबुज्जी’, फर्स्ट लुक आउट 3
Peddi movie: ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया का बदला अंदाज, राम चरण की ‘पेड्डी’ में बनेंगे विलेन ‘रंबुज्जी’, फर्स्ट लुक आउट 4

क्या है ‘पेड्डी’ फिल्म की कहानी?

यह फिल्म 1980 के दशक के आंध्र प्रदेश के एक गांव की कहानी पर बनी है. फिल्म में राम चरण गांव के एक सीधे-साधे लेकिन बहुत ताकतवर पहलवान बने हैं, जिनका नाम ‘पेड्डी पहलवान’ है. कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे एक गांव का रहने वाला इंसान अपने समाज को दुश्मनों से बचाने और अपनी इज्जत की रक्षा के लिए स्पोर्ट्स का सहारा लेता है. इस फिल्म में खेल के साथ-साथ ढेर सारा एक्शन, ड्रामा और इमोशन देखने को मिलेगा.

फिल्म में और कौन आएगा नजर?

‘पेद्दी’ में राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और कई अन्य जाने-माने कलाकारों अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

कब रिलीज होगी ‘पेड्डी’?

मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया जाएगा. वहीं यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अब फैंस को राम चरण और दिव्येंदु की दमदार टक्कर का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: Mahakali: अक्षय खन्ना की ‘महाकाली’ में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, लवर बॉय इमेज छोड़ पहली बार दिखेगा अलग अवतार