‘मॉम टू बी’ दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो, बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

Divyanka Tripathi Baby Shower: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शॉवर वायरल, रेड सूट में नजर आईं ‘मॉम टू बी’. विवेक दहिया संग मस्ती करतीं, खास पोजेस और केक की झलक से फैंस खुश. सोशल मीडिया पर बधाई और प्यार की बरसात जारी.

By Pushpanjali | March 23, 2026 1:10 PM

Divyanka Tripathi Baby Shower: टीवी की चहेती अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की खुशखबरी ने फैंस का दिल जीत लिया है. जल्द ही माता-पिता बनने वाले इस जोड़े के लिए आयोजित उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. रेड कलर के स्टाइलिश आउटफिट में ‘मॉम टू बी’ दिव्यांका का प्रेग्नेंसी ग्लो हर किसी का ध्यान खींच रहा है, जबकि विवेक इस खास मौके का पूरा आनंद लेते दिख रहे हैं. इस सेलिब्रेशन में दोस्तों के संग मस्ती, हंसी-ठिठोली और खास पोजेस ने फैंस को खुशियों से भर दिया है.

रेड सूट में नजर आईं ‘मॉम टू बी’

‘मॉम टू बी’ दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो, बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं 5

तस्वीरों में दिव्यांका रेड कलर के सूट-सलवार में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं. उनका प्रेग्नेंसी ग्लो हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वहीं, विवेक दहिया भी इस खास मौके को पूरी तरह एन्जॉय करते नजर आए.

दोस्तों संग मस्ती और जश्न

‘मॉम टू बी’ दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो, बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं 6

बेबी शॉवर के दौरान दिव्यांका और विवेक ने अपने करीबी दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. यह लगता है कि किसी खास दोस्त ने इस सेलिब्रेशन का आयोजन किया था. कपल के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी और पोजेस बेहद क्यूट और फनफुल थे.

वायरल हुआ खास केक

‘मॉम टू बी’ दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो, बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं 7

इस समारोह का केक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. केक पर लिखा था “कांग्रेचुलेशन दिव एंड विव”, जो इस दिन को और भी खास बना रहा था. फैंस ने बधाई और प्यार बरसाना शुरू कर दिया.

फैंस के लिए खास पल

‘मॉम टू बी’ दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो, बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं 8

दिव्यांका और विवेक की यह खुशी भरी झलक हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रही है. टीवी इंडस्ट्री में ऐसे पल हमेशा यादगार होते हैं और फैंस के लिए खास उत्साह लेकर आते हैं.

यह भी पढ़ें: मंडी की गलियों से चमकते बॉलीवुड तक, जानें 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीतने वाली कंगना रनौत का सफर