[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Dhurandhar 2 OTT Release Date: OTT पर इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट कन्फर्म

Dhurandhar 2 OTT Release Date: OTT पर इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट कन्फर्म

0
Dhurandhar 2 OTT Release Date: OTT पर इस दिन रिलीज होगी रणवीर सिंह की 1700 करोड़ी ‘धुरंधर 2’, रिलीज डेट कन्फर्म

Dhurandhar 2 OTT Release Date: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है. लंबे समय से लोग इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल.

कब और कहां देख पाएंगे फिल्म?

यह फिल्म भारत में JioHotstar पर रिलीज होने जा रही है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने ऑफिशियली अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, “आंधी बनके जो आ रहा है उसे धुरंधर कहते हैं.”

फिल्म का डिजिटल प्रीमियर 4 जून 2026 को शाम 7 बजे एक खास शो के साथ होगा. इसके बाद 5 जून 2026 से यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी और दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे.

कई भाषाओं में होगी रिलीज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जा सकती है.

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस (RAW एजेंट) का रोल किया है, जिसका नाम जसकीरत सिंह रेंगी है. वह पाकिस्तान के कराची शहर के एक खतरनाक इलाके ‘ल्यारी’ में अपनी पहचान छुपाकर एक नकली नाम ‘हमजा अली मजारी’ के साथ रहता है. फिल्म में देश की सुरक्षा, जासूसी और बहुत सारा जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे बड़े-बड़े कलाकारों ने भी काम किया है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल

Image 238
Dhurandhar 2 language wise box office report, pc: sacnilk

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 1145 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 1300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. वहीं दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 1700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Toxic बाकी फिल्मों से क्यों है अलग? यश ने खुद बता दिया

Previous article पतरघट में कोरेक्स व स्मैक का अवैध कारोबार तेज, युवा पीढ़ी हो रही प्रभावित
Next article डेढ़ महीने से जेल में हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता, कर्मचारियों के घर चूल्हा जलाना मुश्किल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel