Dhurandhar 2 Box Office Collection: 64वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, कमाई के आंकड़े कर देंगे हैरान

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 64: रणवीर सिंह की "धुरंधर 2" ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. एक्शन ड्रामा अभी भी थियेटर्स तक दर्शकों को लेकर आ रही है. आइये जानते हैं 64वें दिन इसकी कमाई कितनी हुई.

By Ashish Lata | May 22, 2026 5:53 PM

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 64: रणवीर सिंह की “धुरंधर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कमाई करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया. सिनेमाघरों में नौ सप्ताह बीतने के बाद भी फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है और शानदार कलेक्शन कर रही है. 64वें दिन तक फिल्म ने कथित तौर पर 20 लाख रुपये की कमाई की है.

धुरंधर 2 ने 64वें दिन कमाए इतने करोड़

आदित्य धर की ओर से निर्देशित “धुरंधर 2”, 2026 में निर्मित सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो धुरंधर 2: द रिवेंज ने 368 शो में 64वें दिन 0.20 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कमाई 1,372.42 करोड़ है. वहीं ओवरऑल 1,146.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने 1,799.09 करोड़ कमाए हैं. इस फिल्म ने कई बिग बजट मूवीज के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

क्या है धुरधंर 2 की कहानी

धुरंधर एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो पाकिस्तान के कराची के आपराधिक और राजनीतिक अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है. स्टोरीलाइन में भू-राजनीतिक तनावों से जुड़ी कई वास्तविक घटनाओं को पिरोया गया है, इसके सीक्वल में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह के किरदार को हमजा अली मजारी बनने के लिए कैसे प्रशिक्षित किया जाता है. यह कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाता है कि कैसे वह लयारी में सत्ता की बागडोर संभालते हुए पाकिस्तान में भारत को धमकी देने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का काम करता है. फिल्म में अर्जुन रामपाल और रणवीर के बीच एक जबरदस्त टकराव भी देखने को मिलता है. धुरंधर 2 में आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और संजय दत्त भी हैं.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई