Dacoit OTT Release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ OTT रिलीज के लिए तैयार, सामने आई कन्फर्म रिलीज डेट

Dacoit OTT Release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म 'डकैत' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट और कहानी को लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई.

By Sheetal Choubey | June 3, 2026 7:08 PM

Dacoit OTT Release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ अब थिएटर के बाद सीधे OTT पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी चर्चा थी और अब इसकी डिजिटल रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘डकैत’ अब Prime Video पर रिलीज की जाएगी. यह फिल्म 5 जून से OTT पर स्ट्रीम होगी. इस बात की जानकारी खुद आदिवी शेष ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार में बदला या प्यार से बदला #डकैत हिंदी में 5 जून को.”

यहां देखें अनाउंसमेंट पोस्ट-

फैंस के रिएक्शन

फिल्म के OTT रिलीज की खबर सुनकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह फिल्म बेहद शानदार है और उन्होंने इसे पहले भी काफी पसंद किया था.

कुछ फैंस ने तो यह भी कहा कि उन्होंने फिल्म को कई बार देखा है और यह एक शानदार रोमांटिक थ्रिलर है.

Dacoit ott release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' ott रिलीज के लिए तैयार, सामने आई कन्फर्म रिलीज डेट 4
Dacoit ott release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' ott रिलीज के लिए तैयार, सामने आई कन्फर्म रिलीज डेट 5

फिल्म की कहानी क्या है?

‘डकैत’ एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक गुस्सैल कैदी की कहानी दिखाई गई है. यह किरदार आदिवी शेष निभा रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनका सामना अपनी पुरानी प्रेमिका से होता है, जिसका किरदार मृणाल ठाकुर निभा रही हैं. धोखे और बदले की इस कहानी में प्यार और दर्द दोनों देखने को मिलते हैं.

डकैत का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Dacoit box office report, pc: sacnilk

फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे कई बार पोस्टपोन भी किया गया था. रिलीज के बाद इसने भारत में करीब ₹36.69 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग ₹56.14 करोड़ नेट की कमाई की थी.

अब यह फिल्म OTT पर नए दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar की सफलता बनी ‘Don 3’ छोड़ने की वजह? रिपोर्ट में रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा