Bosco Martis First Photo From Hospital: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने में जकड़न और बेचैनी महसूस हो रही थी. इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से संपर्क किया, जहां जांच के बाद उन्हें एडमिट होने की सलाह दी गई.
Bosco Martis Hospitalised: बॉस्को लेस्ली मार्टिस अस्पताल में हुए एडमिट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बॉस्को 27 जून से अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. अब तक उनके कई टेस्ट और स्कैन किए जा चुके हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स नॉर्मल है और डॉक्टर अभी भी कुछ और जांच कर रहे हैं. सभी रिपोर्ट्स आने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

Bosco Photos Viral From Hospital: अस्पताल से बॉस्को की फोटोज वायरल
बॉस्को के अस्पताल में भर्ती होने की खबर तब सामने आई, जब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में वह हॉस्पिटल गाउन पहने नजर आए और ड्रिप लगी हुई थी. उनके पास पल्स मॉनिटरिंग डिवाइस भी दिखाई दी. हालांकि उनकी हेल्थ को लेकर बॉस्को, उनकी टीम या अस्पताल की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.

Bosco Martis Choreographed Songs: बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने इन गानों को किया कोरियोग्राफ
बॉस्को लेस्ली मार्टिस बॉलीवुड के सबसे चर्चित कोरियोग्राफर्स में से एक हैं. उन्होंने सीजर गोंसाल्विस के साथ ‘बॉस्को-सीजर’ की जोड़ी बनाकर कई सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी की है. इसमें 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’, ‘तौबा तौबा’, ‘सेनोरिटा’, ‘झूमे जो पठान’, ‘घुंघरू’, ‘जय जय शिवशंकर’, ‘लैला मैं लैला’ और ‘गल्लां गुडियां’ जैसे कई सॉन्ग शामिल है.


Bosco Worked In Alpha: अल्फा में भी बोस्को ने किया है काम
बोस्को ने शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट सहित भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े सितारों के साथ काम किया है. उनका अगली प्रोजेक्ट ‘अल्फा’ है.
यह भी पढ़ें- बेवफाई मिलती है, आखिर वह एक हीरो है… शादी पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा
यह भी पढ़ें- कश्मीरा मेरे पैरों पर गिरकर रोने लगी… सुनीता आहूजा ने सुनाया इमोशनल पैचअप का किस्सा
