जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा किसी लड़के से गिफ्ट लेना कभी पसंद नहीं करती है, अगर कोई उन्हें तोहफा दे भी देता है, तो वह उससे उस कीमत या उससे महंगा चीज देती हैं.

By Ashish Lata | June 9, 2026 11:21 AM

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन-दिनों अपने पति विराट कोहली संग लाइफ एंजॉय कर रही हैं. उन्हें अक्सर अपने फैमिली संग समय बिताते देखा जाता है. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ, जो “लेडीज वर्सेस रिकी बहल” के टाइम का है.

अनुष्का शर्मा को गिफ्ट लेना नहीं था पसंद

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें गिफ्ट्स लेने का कॉन्सेप्ट कभी समझ नहीं आया. जब भी कोई लड़का उन्हें कोई गिफ्ट देता था, तो वह काफी अनकम्फर्टेबल महसूस करती थीं. अगर कभी उन्होंने गिफ्ट ले भी लिया, तो उसकी कीमत पता करती थीं और फिर सामने वाले को उसी कीमत या उससे महंगा गिफ्ट देकर हिसाब बराबर कर देती थीं. उनका कहना था कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि कोई लड़का यह कहे कि उसने उन पर पैसे खर्च किए हैं.

अनुष्का पेमेंट को लेकर भी क्लियर थी

सिर्फ गिफ्ट ही नहीं, बिल पेमेंट को लेकर भी अनुष्का की सोच काफी क्लियर थी. बाहर डिनर या डेट पर जाने के दौरान वह या तो खुद पूरा बिल भरती थीं या फिर बिल स्प्लिट करना पसंद करती थीं. उनके लिए बराबरी बेहद जरूरी थी. दरअसल रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की जोड़ी फिल्म “बैंड बाजा बारात” के बाद काफी चर्चा में रही थी. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया और उनके रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में छाई रहीं. हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए.

विराट और अनुष्का की शादी के बारे में

इसके बाद साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान अनुष्का की मुलाकात विराट कोहली से हुई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक बन गए. कपल ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में ड्रीम वेडिंग की. आज अनुष्का और विराट दो बच्चों, वामिका और अकाय, के माता-पिता हैं. शादी के बाद अनुष्का ने फिल्मों से दूरी बनाकर फैमिली लाइफ पर ज्यादा फोकस किया.

यह भी पढ़ें- बॉबी देओल की ‘बंदर’ का निकला दम, मंडे टेस्ट में हुआ बुरा हाल