Welcome To The Jungle Success: अक्षय कुमार ने इन दो एक्टर्स को दिया फिल्म की सफलता का क्रेडिट, कहा- इनके आशीर्वाद से मिल रहा है इतना प्यार

Welcome To The Jungle Success: ‘वेलकम टू द जंगल’ की शानदार सफलता के बीच अक्षय कुमार ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने दो सीनियर कलाकारों का जिक्र किया है, जिनके आशीर्वाद को वह फिल्म की बड़ी कामयाबी का अहम कारण मानते हैं.

By Sheetal Choubey | July 1, 2026 4:49 PM

Welcome To The Jungle Success: बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ की शानदार कमाई और सफलता का सिलसिला लगातार जारी है. दर्शकों से मिल रहे इस बेहतरीन रिस्पॉन्स के बीच, सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस फिल्म से जुड़े दो बहुत ही खास और सीनियर कलाकारों फरीदा जलाल जी और किरण कुमार सर का दिल से आभार जताया है. अक्षय का मानना है कि इन बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद की वजह से ही फिल्म को इतनी बड़ी कामयाबी मिल रही है.

Akshay Kumar Emotional Post: सेट की अनदेखी तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट से एक बेहद प्यारी और अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर उनके दिल के बेहद करीब है और अपनी भावनाओं को जताने के लिए ‘थैंक यू’ शब्द बहुत छोटा है.

अक्षय ने लिखा, “वैसे तो मैं इस फिल्म से जुड़े हर एक इंसान का कर्जदार हूं, लेकिन फरीदा जी और किरण सर जैसे सीनियर कलाकारों के आगे मैं सम्मान से अपना सिर झुकाता हूं. यह जरूर इन बड़ों का आशीर्वाद ही है, जिसकी वजह से हमारी फिल्म को दर्शकों का इतना अनोखा और ढेर सारा प्यार मिल रहा है.” अक्षय कुमार ने पूरी टीम की तरफ से फैंस को शुक्रिया कहा और अपनी बात को “जय महाकाल” के साथ पूरा किया.

यहां देखें अक्षय का पोस्ट-

Welcome To The Jungle Box Office: कमाई 120 करोड़ के पार, सुपरहिट बनने की ओर फिल्म

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ अब तक दुनिया भर में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसे यह जल्द ही पार करके सुपरहिट का टैग हासिल कर सकती है.

फिल्म में सीनियर एक्टर्स के अलावा सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर और राजपाल यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, जो अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों का खूब एंटरटेन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर टॉपर निकली ‘वेलकम टू द जंगल’ या हुई फेल, 5वें दिन की कलेक्शन ने खोली पोल

यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle के असली बजट से डायरेक्टर ने उठाया पर्दा, ‘वेलकम 4’ पर बोले- जॉन अब्राहम भी दिख सकते हैं