Welcome to the Jungle: 34 स्टार्स वाली फिल्म में क्या सलमान खान भी हैं? रिलीज से पहले सामने आया पूरा सच

Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में सलमान खान के कैमियो को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का सच सामने आ गया है.

By Sheetal Choubey | June 18, 2026 5:27 PM

Welcome to the Jungle: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अगले हफ्ते 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में 34 बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि सुपरस्टार सलमान खान भी फिल्म में एक सरप्राइज कैमियो करेंगे. लेकिन अब साफ हो गया है कि सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. यानी उनके कैमियो की बातें सिर्फ अफवाह थीं.

क्यों फैली सलमान खान के आने की अफवाह? (Salman Khan Cameo Rumors)

Salman khan, pc: x platform

यह अफवाह तब शुरू हुई जब इस फिल्म में काम कर रहे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक एक टीवी शो के सेट पर मीडिया वालों से बात कर रहे थे. रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि क्या फिल्म में सलमान खान दिखने वाले हैं, तो कृष्णा ने हंसते हुए कह दिया कि दर्शकों के लिए फिल्म में एक बड़ा सरप्राइज हो सकता है. कृष्णा की इसी बात को सुनकर लोगों को लगा कि वो सरप्राइज सलमान खान ही हैं और इंटरनेट पर यह खबर आग की तरह फैल गई.

सलमान खान क्यों नहीं हैं इस फिल्म में?

Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा इसलिए नहीं बने क्योंकि इस समय उनका शेड्यूल काफी बिजी है. वह लगातार अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए समय नहीं निकाल पाए.

रिपोर्ट के अनुसार, सलमान इन दिनों डायरेक्टर वामशी पेडीपल्ली की एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसके बाद अक्टूबर में वह एक और नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे. इतना ही नहीं, साल 2027 में वह फरहान अख्तर के साथ एक बड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट पर भी काम करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन, बोले- हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

कैसी होगी ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म? (Welcome To The Jungle Details)

Welcome to the jungle, pc: x platform

सलमान खान भले ही इस फिल्म में न हों, लेकिन यह फिल्म अकेले ही धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी और परेश रावल जैसे 34 जबरदस्त कलाकार मिलकर सबको हंसाने आ रहे हैं.

फिल्म में एक नकली शूटिंग के दौरान पूरी टीम असली के डाकुओं के बीच जंगल में फंस जाती है, जिससे बहुत सारा मजेदार ड्रामा और हंगामा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: ये 25-30 धुरंधर एक्टर्स की फिल्म है… अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन