संदीप रेड्डी वंगा की ‘स्पिरिट’ में काम करने को लेकर तृप्ति डिमरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ज्यादा बताना जल्दबाजी होगी

Tripti Dimri On Spirit: संदीप रेड्डी वंगा की ओर से निर्देशित फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. इसमें प्रभास भी है. मूवी को लेकर एक्साइटमेंट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. यह मेरे लिए एक बहुत खास अनुभव बनने जा रहा है.

By Ashish Lata | June 30, 2026 3:51 PM

Tripti Dimri On Spirit: तृप्ति डिमरी, साउथ सुपरस्टार प्रभास संग फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगी. अभिनेत्री संदीप रेड्डी वंगा के इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को काफी खास बताया.

स्पिरिट फिल्म में काम करने पर क्या बोली तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में ‘स्पिरिट’ को लेकर कहा, “मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. यह मेरे लिए एक बहुत खास अनुभव बनने जा रहा है, लेकिन अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ बताना जल्दबाजी होगी. मुझे उम्मीद है कि जब सही समय आएगा, तब दर्शकों को इसमें जो कुछ भी देखने को मिलेगा, वह उन्हें जरूर पसंद आएगा.”

Sandeep reddy vanga on spirit

Why Deepika Padukone Quit ‘Spirit’: दीपिका पादुकोण ने छोड़ी थी फिल्म ‘स्पिरिट’

साल 2025 में स्पिरिट उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब दीपिका पादुकोण इस फिल्म से बाहर हो गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका के बीच कुछ शर्तों को लेकर बात नहीं बन पाई. कहा गया कि दीपिका ने आठ घंटे की शिफ्ट, ज्यादा फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी मांगें रखी थीं, जिन पर सहमति नहीं बन सकी.

Sandeep Reddy Vanga In direct jibe at Deepika Padukone:संदीप रेड्डी वंगा ने दीपिका पादुकोण पर कसा था इन डायरेक्ट तंज

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की खबरों के बीच डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने बिना किसी का नाम लिए एक्स (पहले ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने ‘डर्टी पीआर गेम्स’ का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी.

Sandeep reddy vanga in direct jibe at deepika padukone

What Sandeep Reddy Vanga said: क्या बोले थे संदीप रेड्डी वंगा

उन्होंने लिखा, “जब मैं किसी एक्टर को अपनी कहानी सुनाता हूं, तो उस पर 100 प्रतिशत भरोसा करता हूं. हमारे बीच एक अनकहा NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) होता है, लेकिन ऐसा करके आपने यह दिखा दिया कि आप असल में कैसे इंसान हैं. एक यंग एक्टर को नीचे दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना… क्या यही आपका फेमिनिज्म है? एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं अपनी फिल्मों पर सालों मेहनत करता हूं और मेरे लिए फिल्ममेकिंग ही सब कुछ है. आप इसे समझ कभी समझ भी नहीं पाएंगे. मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता… खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे.”

यह भी पढ़ें- Spirit Movie से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, इन डिमांड्स ने संदीप रेड्डी वांगा को किया परेशान