The Raja Saab Trailer 2.0: प्रभास बने जोकर और संजय दत्त खतरनाक हिप्नोटिस्ट, 3 मिनट के ट्रेलर 2.0 में खुली ‘द राजा साब’ की पूरी कहानी 

The Raja Saab Trailer 2.0: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नया और रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर सामने आ चुका है. इसमें संजय दत्त खतरनाक हिप्नोटिस्ट के रोल में नजर आ रहे हैं, जबकि प्रभास कभी जोकर अवतार तो कभी ग्रे बालों वाले रहस्यमयी लुक में दिखाई देते हैं. यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

By Sheetal Choubey | December 29, 2025 7:07 PM

The Raja Saab Trailer 2.0: डायरेक्टर मारुति की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का नया ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद ने किया है, जबकि ईशान सक्सेना इसके सह-निर्माता हैं. साल 2022 से प्रोडक्शन में चल रही यह फिल्म अब 9 जनवरी, 2026 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जिनके साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ट्रेलर से साफ होता है कि फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी हिप्नोटिस्ट और अपनी दादी की रक्षा करने वाले एक युवक के बीच टकराव पर आधारित है.

यहां देखें ‘द राजा साब’ का ट्रेलर-

‘द राजा साब’ के 3 मिनट के ट्रेलर में सामने आई पूरी कहानी

करीब 3 मिनट लंबे ट्रेलर की शुरुआत प्रभास के किरदार से होती है, जो बताता है कि उसकी दादी (जरीना वहाब) एक खास शख्स के अलावा सभी को भूल जाती हैं. दादी अपने पोते को प्यार से ‘राजा साब’ कहती हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब संजय दत्त का किरदार, जो एक खतरनाक हिप्नोटिस्ट है, दादी के सपनों में आकर उन्हें डराने लगता है. इसके बाद प्रभास अपनी दादी को बचाने के लिए उस आत्मा से लड़ने का फैसला करता है.

हिप्नोटिस्ट के बारे में सच्चाई जानने के लिए प्रभास एक सुनसान हवेली में पहुंचता है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि यह सब उसे फंसाने के लिए रचा गया जाल था. हवेली खुद एक खौफनाक किरदार बन जाती है, जहां हर कदम पर प्रभास और उसके साथ मौजूद लोग हिप्नोटाइज होते नजर आते हैं.

दो इंटेंस लुक में दिखें प्रभास

ट्रेलर के आखिर में दर्शकों को प्रभास का ऐसा अवतार देखने को मिलता है, जिसने सभी को चौंका दिया है. एक सीन में उनके बाल ग्रे नजर आते हैं, तो वहीं दूसरे सीन में वह DC के जोकर जैसे लुक में दिखते हैं, जहां उनका चेहरा जोकर की तरह पेंट किया हुआ है. नया ट्रेलर फिल्म की कहानी, किरदारों और हॉरर एलिमेंट्स को पहले से कहीं ज्यादा गहराई से पेश करता है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है ‘धुरंधर’, पठान और कल्कि 2898 AD के रिकॉर्ड तोड़े, कुल कमाई पहुंची इतने करोड़