‘अल्फा’ संग ‘बेबी डू डाई डू’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर हुमा कुरैशी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कॉम्पिटिशन नहीं मानतीं

Huma Qureshi On Baby Do Die Do And Alpha Box Office Clash: 3 जुलाई को थियेटर्स में दो फीमेल लीड एक्शन फिल्में रिलीज हुई. पहली आलिया भट्ट की 'अल्फा' और दूसरी हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू'. एक्ट्रेस ने बॉक्स ऑफिस पर हो रही इस क्लैश पर खुलकर बात की.

By Ashish Lata | July 6, 2026 11:55 AM

Huma Qureshi On Baby Do Die Do And Alpha Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो फीमेल लीड एक्शन फिल्में आपस में भिड़ रही है. पहला ‘अल्फा’ और दूसरा ‘बेबी डू डाई डू’ है. कलेक्शन के मामले में हुमा कुरैशी की फिल्म का बुरा हाल है और आलिया भट्ट की मूवी अच्छा परफॉर्म कर रही है.

Huma Qureshi On Box Office Clash With Alpha and Baby Do Die Do: अल्फा’ और ‘बेबी डू डाई डू’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर क्या बोली हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी ने ‘अल्फा‘ और ‘बेबी डू डाई डू’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर एएनआई संग बात की. उन्होंने साफ कहा कि वह ‘अल्फा’ को अपनी फिल्म का कॉम्पिटिशन नहीं मानतीं. हुमा ने कहा, “मैं ‘अल्फा’ को कभी भी मुकाबले के नजरिए से नहीं देखती. मेरा मानना है कि हर तरह की फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच जगह है. हमारी फिल्म एक इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट है, इसलिए मेरा पूरा फोकस सिर्फ उन लोगों तक पहुंचने पर है जो इस कहानी से जुड़ पाएंगे.”

Huma Qureshi happy With two female led films Releasing: 2 फीमेल-लीड फिल्में रिलीज होने पर खुश हैं हुमा कुरैशी

उन्होंने आगे कहा, “मेरे हिसाब से यह अपने आप में बड़ी बात है कि बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो फीमेल-लीड फिल्में रिलीज हुई. यह दिखाता है कि इंडस्ट्री बदल रही है और ऐसी कहानियों को भी बराबर का मौका मिल रहा है. मैं सिर्फ अपनी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि हर फीमेल लीड फिल्म और अपनी सभी साथी अभिनेत्रियों की सफलता के लिए भी दिल से चीयर करती हूं.”

Huma Qureshi On Baby Do Die Do: बेबी डू डाई डू फिल्म को लेकर क्या बोली हुमा कुरैशी

उन्होंने आगे कहा, “मैं इस फिल्म में एक ऐसी फीमेल हिटवुमन का किरदार निभा रही हूं, जो सुन और बोल भी नहीं सकती. लेकिन उसकी यही बात उसकी कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है. अक्सर लोगों के दिमाग में हिटमैन की इमेज एक पुरुष की होती है, लेकिन आखिर ऐसा क्यों? एक महिला भी तो यह किरदार निभा सकती है.”

About Baby Do Die Do: बेबी डू डाई डू के बारे में

‘बेबी डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी एक ऐसी प्रोफेशनल हिटवुमन के रोल में नजर आ रही हैं, जो भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपनी छतरी को हथियार बनाकर बेहद चुपचाप अपने मिशन को अंजाम देती है. फिल्म में सीमा पाहवा, सिकंदर खेर, चंकी पांडे और रचित सिंह जैसे स्टार्स हैं. इसका निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड टेस्ट में ‘अल्फा’ पास हुई या फेल, देखें संडे की कमाई

यह भी पढ़ें- Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, आलिया भट्ट के हुनर की तारीफ की, शरवरी और बॉबी देओल का नाम भी नहीं लिया