[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले ही ‘थामा’ ने मारी बाजी, Advance Booking में बना करोड़ों का अंतर

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले ही ‘थामा’ ने मारी बाजी, Advance Booking में बना करोड़ों का अंतर

0
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले ही ‘थामा’ ने मारी बाजी, Advance Booking में बना करोड़ों का अंतर
थामा बनाम एक दीवाने की दीवानीयत एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: इस दिवाली बॉलीवुड में बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा, एक तरफ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ और दूसरी तरफ हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत (EDKD)’. दोनों फिल्में 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. त्योहार की छुट्टियों के चलते बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है, लेकिन एडवांस बुकिंग के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि दर्शक इस बार किस फिल्म को देख हैं. आइए आपको भी रिपोर्ट बताते हैं.

‘थामा’ की एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

Image 245
Sacnilk report

आयुष्मान और रश्मिका की हॉरर-कॉमेडी थामा, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (MHCU) का हिस्सा है, ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. Sacnilk की सोमवार, दोपहर 12 बजे तक की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 12379 शोज के लिए 114758 टिकट्स बेचकर 3.25 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 7.19 करोड़ तक पहुंचा है.

दिलचस्प बात यह है कि थामा की प्री-सेल कमाई, इस साल रिलीज हुई केसरी: चैप्टर 2 (₹1.84 करोड़), जॉली एलएलबी 3 (₹3.23 करोड़) और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (₹2.86 करोड़) जैसी हालिया रिलीज से आगे निकल चुकी है.

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की धीमी शुरुआत

Image 246
Sacnilk report

दूसरी ओर, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की एक दीवाने की दीवानियत (EDKD) को एडवांस बुकिंग में संघर्ष करना पड़ रहा है. अब तक इस A-rated रोमांटिक ड्रामा ने Sacnilk की सोमवार, दोपहर 12 बजे तक 4488 शोज के लिए 41885 टिकट्स बेचे, जिससे कुल ₹1.13 लाख रुपये की प्री-सेल कलेक्शन हुई है. वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 2.42 करोड़ तक पहुंचा है.

क्या ‘थामा’ दिवाली की सबसे बड़ी हिट बनेगी?

‘थामा’ को स्त्री यूनिवर्स की लोकप्रियता और आयुष्मान-रश्मिका की फ्रेश जोड़ी का लाभ मिल सकता है. वहीं, ईडीकेडी अपनी रोमांटिक कहानी के दम पर सीमित दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश करेगी. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर दिलचस्प होगी, लेकिन शुरुआती हिंट से साफ है कि थामा ने दिवाली रेस में बढ़त बना ली है.

यह भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 17 के लिए अमिताभ बच्चन को मिलती है कितनी फीस? कृष्णा अभिषेक के सवाल पर बिग बी ने किया रिएक्ट

Previous article Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर पप्पू यादव बोले, अब समय आ गया है, कांग्रेस को बड़ा फैसला लेना चाहिए
Next article Diwali Special Kheer Recipe: इस दिवाली पूरी-सब्जी के साथ ट्राई करें स्पेशल खीर, खाने के बाद घुल जाएगा प्यार का मिठास 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel