[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच

सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच

0
सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच
कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच फोटो- इंस्टाग्राम

Sunita Rajwar Jatin Negi On Bollywood Payment Delay: सुनीता राजवार और जतिन नेगी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने पेमेंट सिस्टम और कई बार फ्री में काम के कला को लेकर बात की. स्टार्स ने कहा, हमें सेट पर इज्जत नहीं मिलती है.

Sunita Rajwar Said Spot Boy Dont Give Respect: सुनीता राजवार बोली- स्पॉट बॉय तक नहीं देते हैं रिस्पेक्ट

सुनीता राजवार ने स्क्रीन संग बात करते हुए कहा, “सेट पर लीड एक्टर्स और कैरेक्टर आर्टिस्ट्स के बीच काफी बड़ा फर्क देखने को मिलता है. यह बिल्कुल हमारे समाज जैसा है. अगर किसी कलाकार का मेन रोल है, तो उसे फाइव स्टार ट्रीटमेंट मिलेगा. उसे अच्छा कमरा मिलता है, उसका अपना स्टाफ होता है और उसकी हर जरूरत का ध्यान रखा जाता है, लेकिन अगर आप छोटा किरदार निभा रहे हैं, किसी एक-दो सीन के लिए आए हैं या सिर्फ 2-3 दिन का काम कर रहे हैं, तो कई बार स्पॉट बॉय भी आपको रिस्पेक्ट नहीं देगा.”

Jatin Negi On Set Culture: जतिन नेगी बोले- सेट पर चाय-कॉफी मांगने पर भी नहीं मिलता है

वहीं जतिन नेगी ने कहा, “कई बार बात सिर्फ सुविधाओं तक नहीं होती. छोटे और सपोर्टिंग रोल करने वाले कलाकारों के नाम तक याद नहीं रखे जाते हैं. स्क्रिप्ट में भी उनके असली नाम की जगह सिर्फ ‘मैन 1’ या ऐसे ही किसी टैग से काम चलाया जाता है. हालत यह थी कि अगर कोई खाने के लिए पूछ ले तो खुद को खुशकिस्मत समझते थे. कई बार चाय या कॉफी मांगने पर भी वह हमारे पास नहीं पहुंचती थी.”

यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच

Jatin Negi On Payment: बी-टाउन में पेमेंट को लेकर क्या बोले जतिन नेगी

जतिन नेगी ने कहा, “सपोर्टिंग और छोटे किरदार निभाने वाले कलाकारों के साथ पेमेंट को लेकर भी काफी दिक्कतें होती हैं. लीड स्टार्स को करोड़ों रुपये आसानी से दे दिए जाते हैं, लेकिन अगर किसी कैरेक्टर आर्टिस्ट को 5 लाख रुपये भी मिलने हों, तो उसे कई बार लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है. कई बार जब कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो कहा जाता है कि पूरा बजट प्रोजेक्ट पर खर्च हो गया और बाकी कलाकारों को देने के लिए पैसे नहीं बचे.”

Late Payment In Bollywood: कई महीने लेट मिलती है पेमेंट

उन्होंने आगे कहा, “लीड एक्टर्स और कैरेक्टर आर्टिस्ट्स की फीस में जमीन-आसमान का फर्क होता है. छोटे किरदार निभाने वाले कलाकारों को कई बार 5,000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रखा जाता है. अगर उन्हें दो दिन का काम मिला, तो कुल 8 से 10 हजार रुपये मिलते हैं और वह भी कई बार दो महीने बाद.

Sunita Said Industry Try To Get Work Done For Free: सुनीता बोली- इंडस्ट्री में फ्री में काम करवाने की करते हैं कोशिश

वहीं सुनीता राजवार ने कहा, “इंडस्ट्री में हर कलाकार की फीस अलग होती है और यह उसकी मार्केट वैल्यू पर निर्भर करता है. कई डायरेक्टर्स, यहां तक कि बड़े नाम भी, कलाकारों से यह कहकर कम पैसों में या मुफ्त काम करवाने की कोशिश करते हैं कि उन्हें एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिल रहा है. कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि कोई कलाकार सिर्फ पांच दिन काम करके ज्यादा पैसे कमा लेता है, जबकि दूसरा कलाकार 15 दिन काम करने के बाद भी उससे कम कमाता है.

फ्लॉप होने पर फीस अचानक कर दी जाती है कम, रिलीज के 90 दिनों बाद मिलता है पेमेंट

अभिनेत्री ने आगे कहा, ”मैंने सुना है कि जब किसी प्रोजेक्ट को नुकसान होता है या बजट कम किया जाता है, तो सबसे पहले असर कैरेक्टर आर्टिस्ट्स पर पड़ता है. मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, लेकिन मेरी एक दोस्त को कहा गया था कि प्रोजेक्ट में नुकसान होने की वजह से उसकी फीस कम कर दी जाएगी. पहले पेमेंट का साइकिल 45 दिन का हुआ करता था, फिर 60 दिन और अब कई जगह 90 दिन हो गया है. खास बात यह है कि यह 90 दिन शूटिंग खत्म होने के बाद नहीं, बल्कि टेलीकास्ट के बाद गिने जाते हैं.”

यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

Previous article किसी खास को गिफ्ट करनी है कार, तो ये 6 अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रहेंगे बेस्ट
Next article Samastipur Youth Murder: युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Avatar Of Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel