[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile किसी खास को गिफ्ट करनी है कार, तो ये 6 अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रहेंगे बेस्ट

किसी खास को गिफ्ट करनी है कार, तो ये 6 अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रहेंगे बेस्ट

0
किसी खास को गिफ्ट करनी है कार, तो ये 6 अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स रहेंगे बेस्ट

भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और अब यह केवल प्रीमियम सेगमेंट तक सीमित नहीं रहा. कंपनियां ऐसे मॉडल पेश कर रही हैं जो न सिर्फ किफायती हैं बल्कि फीचर्स और रेंज के मामले में भी दमदार हैं. खास बात यह है कि कई कारें Battery-as-a-Service (BaaS) प्लान के साथ आती हैं, जिससे शुरुआती कीमत लाखों रुपये तक कम हो जाती है. अगर आप इस साल अपने किसी खास को गिफ्ट देने का सोच रहे हैं, तो ये 6 इलेक्ट्रिक कारें बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.

Tata Punch EV – सबसे सस्ती SUV

टाटा पंच EV की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये है. इसमें 40kWh बैटरी दी गई है जो 468km की ARAI रेंज देती है. फास्ट चार्जिंग से यह 20-80% तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो जाती है. 6 एयरबैग और लाइफटाइम HV बैटरी वारंटी इसे बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं.

MG Windsor EV – लग्जरी टच के साथ

MG विंडसर EV की कीमत 14.09 लाख रुपये है, लेकिन BaaS प्लान के तहत इसे 9.99 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें 38kWh और 52.9kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनमें से बड़ी बैटरी 449km की रेंज देती है. 604 लीटर का विशाल बूट और Aero-Lounge सीट्स इसे खास बनाते हैं.

Tata Nexon EV और MG ZS EV – मिड-रेंज चॉइस

टाटा नेक्सॉन EV 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 489km की रेंज देती है. वहीं MG ZS EV की कीमत 17.99 लाख रुपये है, लेकिन BaaS के तहत यह 13 लाख रुपये में उपलब्ध है. ZS EV में लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग और 461km की रेंज मिलती है. दोनों ही कारें 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं.

MG Comet EV – सबसे कॉम्पैक्ट और सस्ता

MG कॉमेट EV एक छोटी 2-डोर, 4-सीटर कार है. इसकी कीमत 7.63 लाख रुपये है, जबकि BaaS प्लान में यह सिर्फ 4.99 लाख रुपये में मिलती है. 17.3kWh बैटरी के साथ यह 230km की रेंज देती है और शहरी उपयोग के लिए परफेक्ट है.

Tata Curvv EV – स्टाइल और परफॉर्मेंस

टाटा कर्व EV की कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 45kWh और 55kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिनमें से बड़ी बैटरी 502km की रेंज देती है. लेवल 2 ADAS, 6 एयरबैग और 500 लीटर बूट इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: नई Citroen eC3X खरीदें या Tata Punch EV? जानिए रेंज, फीचर्स और कीमत में कौन है आगे?

यह भी पढ़ें: ₹8 लाख की रेंज में खरीदना चाहते हैं SUV? ये 7 मॉडल बजट में देंगे दमदार फीचर्स और शानदार वैल्यू

Previous article BPSC में बेटे ने रचा इतिहास, अब बैंक ने पिता को किया सम्मानित, सुईया के संतोष बने युवाओं की प्रेरणा
Next article सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel