गोविंदा बार बार मना कर रहे थे… सुनीता आहूजा ने लॉकअप सीजन 2 छोड़ने की दी धमकी

Sunita Ahuja To Quit Lock Upp Season 2: लॉकअप सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का इमोशनल साइड देखने को मिला. शो में वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं और रियलिटी शो छोड़ने के बारे में कहा.

By Ashish Lata | July 6, 2026 9:17 AM

Sunita Ahuja To Quit Lock Upp Season 2: फराह खान और रितेश देशमुख की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो लॉकअप सीजन 2 में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपना आपा खो बैठीं. उन्होंने खाने की क्वालिटी को लेकर मेकर्स पर सवाल उठाए और उन्हें खरी खोटी सुनाई. स्टार वाइफ में खाना खाने तक से मना कर दिया और शो छोड़ने की बात कह डाली.

Sunita Ahuja Expressed Anger Over Food: खाने को लेकर सुनीता आहूजा ने दिखाया गुस्सा

लॉकअप सीजन 2 में मिले खाने को देखकर सुनीता आहूजा ने नाराजगी जताते हुए कहा, “क्या अब हमें खाने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? आप सबको मेरे साथ खड़ा होना चाहिए. मेरे सारे बच्चे भी भूखे हैं. ये सूप तो गाय के पेशाब जैसा लग रहा है.”

Govinda Wife Sunita Wants To Quit Lockup Season 2:लॉकअप सीजन 2 छोड़ना चाहती हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता

सुनीता आहूजा का गुस्सा आगे भी शांत नहीं हुआ. उन्होंने कहा, “सिर्फ इसलिए कि मैं सभ्य व्यवहार कर रही हूं और अपना असली रूप नहीं दिखा रही, इसका मतलब ये नहीं कि कोई फुटेज के लिए कुछ भी करे. मैं आज ही ये शो छोड़ना चाहती हूं. अब मुझसे नहीं होगा. मेरे ‘ची-ची’ (गोविंदा) मुझे बार-बार मना कर रहे थे कि मत जाओ और जब-जब मैंने उनकी बात नहीं मानी, मुझे बाद में पछताना पड़ा. अब मेरा यहां रुकने का बिल्कुल मन नहीं है.”

Sunita Ahuja Adamant On Leaving Show: शो छोड़ने की जिद्द पर अड़ी रही सुनीता आहूजा

इसके बाद कंटेस्टेंट्स को नाश्ता पाने के लिए कुछ सवालों के सही जवाब देने थे. सुनीता ने टास्क में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. वह रो पड़ीं और दोबारा शो छोड़ने की इच्छा जाहिर की. राम कपूर ने उन्हें संभालने की कोशिश की. सुनीता ने नाश्ता भी नहीं किया और कहा, “शायद मैं बीमार पड़ जाऊं, तभी मुझे यहां से बाहर निकाला जाएगा. क्या इन्हें लगता है कि हम कोई कचरा हैं?”

रितेश ने गले लगाकर सुनीता को कराया शांत

रितेश देशमुख के सामने भी सुनीता ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा वह शो छोड़कर अपने बच्चों के पास जाना चाहती हैं. एक्टर ने उन्हें गले लगाकर शांत कराया और भरोसा दिलाया कि वह इस बारे में आगे बात जरूर करेंगे. टास्क खत्म होने के बाद सुनीता वापस जेल के अंदर जाती हुई नजर आईं. रियालिटी शो इस समय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.

यह भी पढ़ें- बेवफाई मिलती है, आखिर वह एक हीरो है… शादी पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा

यह भी पढ़ें- कश्मीरा मेरे पैरों पर गिरकर रोने लगी… सुनीता आहूजा ने सुनाया इमोशनल पैचअप का किस्सा