कॉमेडी ड्रामा अच्छे से बने, हेरा फेरी 3 को लेकर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
Suniel Shetty on Hera Pheri 3: एक तरफ प्रियदर्शन ने कहा कि उनका अब हेरा फेरी 3 से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें लगता है कि थ्रीक्वल कभी बन नहीं पाएगी. वहीं नाडियाडवाला ने कहा कि प्रोजेक्ट सही दिशा में आगे बढ़ रही है. अब सुनील शेट्टी ने अपडेट शेयर की.
Suniel Shetty on Hera Pheri 3: फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने 29 जून को कंफर्म किया था कि उनका अब ‘हेरा फेरी 3’ से कोई संबंध नहीं है. इसी बीच सुनील शेट्टी ने अब कॉमेडी ड्रामा को लेकर बात की.
Suniel Shetty On Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 को लेकर क्या बोले सुनील शेट्टी
एएनआई संग बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो चुकी है, अब ‘हेरा फेरी 3’ पर भी काम शुरू होना चाहिए. मुझे पूरा यकीन है कि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं भी चाहता हूं कि यह कॉमेडी ड्रामा बने और अच्छे से बने, खासकर प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के लिए.”
Suniel Shetty On bonding with Akshay Kumar And Paresh Rawal: अक्षय कुमार और परेश रावल संग अपनी बॉन्डिंग पर क्या बोले सुनील शेट्टी
अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए सुनील ने कहा, “रियल लाइफ की हमारी दोस्ती का फायदा ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी देखने को मिला है. हमारी लंबे समय की बॉन्डिंग की वजह से लोगों का भरोसा बना रहता है. दर्शकों को पता होता है कि जब हम तीनों साथ आते हैं, तो एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी होती है.”
Priyadarshan Exits Hera Pheri 3: प्रियदर्शन ने छोड़ी हेरा फेरी 3
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 से अचानक बाहर होकर फैंस को झटका दिया. उन्होंने कहा कि अब उनका हेरा फेरी 3 से कोई लेना-देना नहीं है. एचटी सिटी से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, “मैं अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं. जहां तक मुझे जानकारी है, कई कानूनी विवादों और निजी मतभेदों की वजह से यह फिल्म शायद कभी बन ही नहीं पाएगी. मैं इससे जुड़ा हूं या नहीं, अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.”
यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ क्लैश होते रहे हैं… खिलाड़ी कुमार संग दुश्मनी की बातों पर सुनील शेट्टी ने बताया पूरा सच
यह भी पढ़ें- ’15 महीने की नातिन PM मोदी की तस्वीर पर चढ़ाती है लड्डू…’, कहकर सोशल मीडिया के निशाने पर आये सुनील शेट्टी
