Ranveer Singh Birthday Special: थिएटर्स में पैसों की बारिश और पर्सनल लाइफ में डबल खुशी, जानें रणवीर सिंह के लिए क्यों सबसे लकी रहा यह साल

Ranveer Singh Birthday Special: रणवीर सिंह अपने जन्मदिन पर शानदार साल का जश्न मना रहे हैं. ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता से लेकर फैमिली खुशियों तक, जानिए उनका पूरा सफर.

By Sheetal Choubey | July 1, 2026 7:27 PM

Ranveer Singh Birthday Special: बॉलीवुड के चुलबुले और सुपरस्टार एक्टर रणवीर सिंह के लिए पिछला एक साल किसी सुनहरे सपने जैसा रहा है. उन्होंने अपनी फिल्मों से तो बॉक्स ऑफिस पर आग लगाई ही, साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ में भी इतनी सारी खुशियां आईं कि यह साल उनके जीवन का सबसे बेहतरीन साल बन गया है. उनके जन्मदिन से ठीक पहले फैंस उनके इस शानदार सफर का जश्न मना रहे हैं.

Ranveer Singh Family News: बेटी दुआ का पहला जन्मदिन और दूसरे बच्चे की खुशखबरी

रणवीर सिंह का परिवार, फोटो- इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह सिर्फ फिल्मों के ही हीरो नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वह एक बेस्ट पापा साबित हो रहे हैं. रणवीर और दीपिका पादुकोण ने अपनी प्यारी सी बेटी ‘दुआ’ का पहला जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया. लेकिन खुशियों का सिलसिला यहीं नहीं रुका. दोनों ने फैंस के साथ एक और बहुत बड़ी खुशखबरी शेयर की कि उनके घर में जल्द ही एक और छोटा मेहमान (दूसरा बच्चा) आने वाला है. इसका मतलब है कि छोटी दुआ अब बहुत जल्द बड़ी बहन बनने वाली है.

Dhurandhar Movie Success: ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, कमा डाले 1000 करोड़ रुपये

रणवीर सिंह के लिए दिसंबर 2025 का महीना उनके पूरे करियर का सबसे बड़ा महीना साबित हुआ. उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में आई और देखते ही देखते एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई. इस फिल्म ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. ‘धुरंधर’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी और इसने पूरी दुनिया में 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिजनेस किया.

Dhurandhar The Revenge से बन गए बॉक्स ऑफिस के असली राजा

धुरंधर में रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

‘धुरंधर’ की पहली फिल्म की कामयाबी के बाद मार्च 2026 में इसका दूसरा भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुआ. इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि हर कोई हैरान रह गया. रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे एक्टर बन गए जिन्होंने ‘1000 करोड़ हिंदी नेट क्लब’ की शुरुआत की. इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने यह साबित कर दिया कि आज के समय में रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं.

Ranveer Singh Buisness: बिजनेस की दुनिया में भी चमके रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का बिजनेस, फोटो- इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह सिर्फ एक्टिंग में ही उस्ताद नहीं हैं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी उनका सिक्का चल रहा है. उनका खुद का ब्रांड ‘सुपरयू’ (SuperYou) मार्केट में लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. लोगों को उनके ब्रांड के प्रोडक्ट्स बहुत पसंद आ रहे हैं. फिल्मों की ऐतिहासिक सफलता और परिवार में आ रही इन नन्हीं खुशियों के बीच रणवीर का बिजनेस बढ़ना सोने पर सुहागा जैसा है. यही वजह है कि इस बार रणवीर सिंह का जन्मदिन उनके जीवन का अब तक का सबसे बड़ा जश्न बनने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 3,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया… रणवीर सिंह विवाद पर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का ससुर प्रकाश पादुकोण ने किया रिव्यू, बोले- हिंसा ज्यादा लगी