[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Preity Zinta Birthday: एक सिक्के ने बदली ‘डिंपल गर्ल’ की किस्मत, फिर ऐसी बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस…

Preity Zinta Birthday: एक सिक्के ने बदली ‘डिंपल गर्ल’ की किस्मत, फिर ऐसी बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस…

0
Preity Zinta Birthday: एक सिक्के ने बदली ‘डिंपल गर्ल’ की किस्मत, फिर ऐसी बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस…
Preity Zinta Birthday

Preity Zinta Birthday:  बॉलीवुड की खूबसूरत, चुलबुली और टैलेंटेड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आज 31 जनवरी, 2025 को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्ट्रेस भले आज के समय में बॉलीवुड से काफी दूर हैं, लेकिन एक समय था जब वह इंडस्ट्री के लगभग दिग्गज एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, बॉबी देओल, अक्षय कुमार और सनी देओल समेत अन्य के साथ काम कर चुकीं. प्रीति जिंटा के बारे में बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि उन्होंने बॉलीवुड में कम एक सिक्के की वजह से रखा था. आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस के करियर पर एक नजर डालते हैं.

सिक्का उछालकर ली बॉलीवुड में एंट्री

प्रीति जिंटा का बचपन हिमाचल प्रदेश में ही गुजरा. उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और बोर्डिंग स्कूल से पूरी की थी इसके बाद उन्होंने इंग्लिश में ऑनर्स किया और फिर साइकोलॉजी की में पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट किया. प्रीति ने बॉलीवुड में एंट्री लेने का फैसला बहुत सूझबूझ से नहीं किया था, बल्कि एक सिक्के की मदद से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने ‘रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल’ शो में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने एक सिक्का उछाल कर यह तय किया था कि अगर हेड्स आया तो वह फिल्मों में काम करेंगे और अगर टेल्स आया तो वह नहीं करेंगी. 

शाहरुख खान की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

प्रीति जिंटा ने जब सिक्का उछाला तो हेड्स आया और ऐसे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. वह पहले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘तारा रम पम पम’ से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन फिल्म के रिलीज न होने की वजह से एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. प्रीति ने ‘वीर-जारा’, ‘शोल्जर’, ‘जान-ए-मन’, ‘संघर्ष’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘क्या कहना’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत है.

प्रीति जिंटा की पर्सनल लाइफ

प्रीति जीनता के पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालें तो एक्ट्रेस ने सल 2016 में 29 फरवरी को उस के बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से शादी रचाई थी. शादी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से दुरी बना ली और अब वह अपने पति और दो जुड़वा बच्चों, जय और जिया के साथ एक खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं.

यह भी पढ़े: February OTT Release: फरवरी में नहीं मिलेगी बिलकुल फुर्सत, लगातार OTT पर स्ट्रीम होगी धांसू फिल्में-सीरीज

Previous article Budget 2025: आज से बजट सत्र  शुरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण फिर सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण
Next article कब है जया एकादशी, जानें सही तिथि और पारण का शुभ मुहूर्त
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel