[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Budget 2025: आज से बजट सत्र  शुरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण फिर सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

Budget 2025: आज से बजट सत्र  शुरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण फिर सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

0
Budget 2025: आज से बजट सत्र  शुरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण फिर सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण
आज से बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति का अभिभाषण आज, सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (31 जनवरी) संसद में 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी. यह सर्वे देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात का आकलन करेगा और आगामी चुनौतियों की पहचान करेगा. साथ ही, यह आर्थिक सुधारों और विकास की संभावनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेगा.

राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत

आज संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र 2025 की शुरुआत होगी. इसके अगले दिन, यानी 1 फरवरी को केंद्रीय आम बजट पेश किया जाएगा. इसके बाद, सोमवार से लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी.

आर्थिक समीक्षा में क्या होगा खास?

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व में तैयार की गई आर्थिक समीक्षा देश की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करेगी. इसमें धीमी आर्थिक वृद्धि, रुपये की गिरती विनिमय दर और उपभोक्ता मांग में कमी जैसी चुनौतियों का आकलन किया जाएगा. साथ ही, यह रिपोर्ट अगले वित्तीय वर्ष के लिए नीतिगत दिशा भी तय करेगी. समीक्षा में गरीबी उन्मूलन, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी इसमें कुछ नए और दूरगामी विचार शामिल होने की संभावना है.

बजट सत्र दो चरणों में होगा

  • पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा.
  • दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा.

पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी, जिसके अंत में प्रधानमंत्री जवाब देंगे. हालांकि, सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ की घटना को लेकर सरकार को घेर सकता है.

चुनावी राज्यों पर रहेगा बजट का फोकस?

2025 में बिहार और अगले साल असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इस बजट में इन चुनावी राज्यों को लेकर विशेष घोषणाएं होने की संभावना है. बिहार के लिए कुछ बड़े ऐलान होने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

बजट सत्र में कई अहम बिल पेश करने की तैयारी

सरकार बजट सत्र में कुल 16 बिल पेश करने की योजना बना रही है. इनमें वक्फ संशोधन विधेयक, इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल, और वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिल शामिल हैं. सरकार ने संसद को सुचारु रूप से चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की है.

Also Read: Budget 2025: लाखों किसानों को मिल सकती है सौगात, पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की उम्मीद

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article दिल्ली के चुनावी दंगल का तीखापन, पढ़ें उमेश चतुर्वेदी का खास लेख
Next article Basant Panchami Recipe : बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को भोग लगाएं पीले हलवा का, जानें विधि
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel