Peddi Collection: ओपनिंग के बाद दूसरे दिन ही फिसली ‘पेड्डी’, बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा दम

Peddi Box Office Collection Day 2: राम चरण की 'पेड्डी' की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है. फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर नजर आई हैं, जबकि निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है.

By Divya Keshri | June 6, 2026 6:44 PM

Peddi Box Office Collection Day 2: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई. हालांकि गिरावट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और 100 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

दूसरे दिन कमाई में आई गिरावट

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘पेड्डी’ ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 26.90 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया. फिल्म के दूसरे दिन देशभर में 10,113 शो चलाए गए. पहले दिन के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी मजबूत बनी हुई है.

100 करोड़ नेट क्लब में एंट्री से बस एक कदम दूर

दो दिनों में ‘पेड्डी’ का कुल भारत नेट कलेक्शन 96.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. दुनियाभर में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 150.49 करोड़ रुपये हो चुका है.

तेलुगु राज्यों से मिल रहा सबसे बड़ा सपोर्ट

फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आ रहा है. दूसरे दिन इन दोनों राज्यों से फिल्म ने 25 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार किया. अन्य राज्यों की बात करें तो-

  • कर्नाटक: 3.23 करोड़ रुपये ग्रॉस
  • तमिलनाडु: 70 लाख रुपये ग्रॉस
  • केरल: 7 लाख रुपये ग्रॉस
  • भारत के अन्य हिस्से: 3 करोड़ रुपये ग्रॉस

1980 के दशक की ग्रामीण कहानी है ‘पेड्डी’

निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ की कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म एक मेहनतकश युवक की कहानी दिखाती है, जो अपने गांव को पहचान दिलाने और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए खेल को हथियार बनाता है.

यह भी पढ़ें- Bandar देखकर गदगद हुईं ईशा देओल, भाई बॉबी की एक्टिंग को बताया करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस