[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: रितेश देशमुख या फरहान अख्तर, दूसरे दिन किसकी फिल्म ने किया कमाल? कलेक्शन ने खोल दी पोल

Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: रितेश देशमुख या फरहान अख्तर, दूसरे दिन किसकी फिल्म ने किया कमाल? कलेक्शन ने खोल दी पोल

0
Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: रितेश देशमुख या फरहान अख्तर, दूसरे दिन किसकी फिल्म ने किया कमाल? कलेक्शन ने खोल दी पोल
मस्ती 4 vs 120 बहादुर का कलेक्शन डे 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii 4 Vs 120 Bahadur Box Office Collection: इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ रिलीज हुई. दोनों फिल्मों का जॉनर एकदम अलग था. एक वॉर ड्रामा है और दूसरा रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ का जादू पहले दिन नहीं चला. जबकि विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म ने ‘120 बहादुर’ से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया. दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी, इसका आंकड़ा आ गया है.

दूसरे दिन ही ‘120 बहादुर’ की चमक पड़ी फीकी

एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से बनाई गई फिल्म ‘120 बहादुर’ का परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रहा. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 2.4 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 0.05 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) का बिजनेस किया. टोटल कमाई मूवी ने 3.01 करोड़ रुपये का किया है. फिल्म दो दिन में 5 करोड़ का भी आंकड़ा पार करने में सफल नहीं हो सकी. मूवी में फरहान अख्तर के अलावा राशि खन्ना ने अहम किरदार निभाया है. मूवी में एक्टर मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं.

‘मस्ती 4’ का कैसा है दूसरे दिन का कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मस्ती 4’ ने दूसरे दिन 0.05 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट) कमाया है. जिसके बाद दोनों दिनों के कलेक्शन को मिलाते हुए फिल्म ने 3.04 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. हालांकि कलेक्शन शाम तक बढ़ेंगे, जिसके बाद फाइनल नंबर्स आएंगे. मूवी का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है, जिनकी पिछली रिलीज एक दीवाने की दीवानियत थी.

कौन हुआ बॉक्स ऑफिस पर आगे?

फिलहाल जो कलेक्शन 120 बहादुर और मस्ती 4 का सामने आया है, उसके हिसाब से विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 से आगे चल रही है. फाइनल नंबर्स आने के बाद गेम पलट सकता है.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड, चौंकाने वाला है दूसरे दिन का कलेक्शन

Previous article ₹5,000 EMI में खरीदें Tata Punch, ऑन-रोड कीमत और फाइनेंस प्लान चुटकियों में समझें
Next article Pyazi Kebab Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट – ट्राई करें ये क्रिस्पी, मसालेदार और झटपट बनने वाले प्याजी कबाब
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel