Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

'मैं वापस आऊंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी हैं. आइये जानते हैं पहले दिन इसने कितनी कमाई की.

By Ashish Lata | June 12, 2026 11:13 PM

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की रोमांटिक ड्रामा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं और सभी कलाकारों के काम की तारीफ हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी की टक्कर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ से है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.

‘मैं वापस आऊंगा’ ने ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

Sacnilk के अनुसार, पहले दिन ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 2,302 शोज के जरिए भारत में 1.15 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.38 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि अब तक का कुल भारत नेट कलेक्शन 1.15 करोड़ रहा है.

Main vaapas aaunga box office collection day 1: ओपनिंग डे पर फिल्म पास हुई या फेल, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान 2

‘मैं वापस आऊंगा’ के बारे में

‘मैं वापस आऊंगा’ एक हिंदी पीरियड रोमांटिक ड्रामा है, जो 12 जून 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुई. इसकी कहानी 95 साल के बुजुर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेम कहानी को फिर से याद करते हैं. यह कहानी बंटवारे के कारण हुए अलगाव और उससे जुड़े भावनात्मक असर से आकार लेती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है, जिसमें प्रिंट और विज्ञापन का खर्च भी शामिल है.

कौन कौन फिल्म में है मौजूद

मैं वापस आऊंगा की स्टार कास्ट में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, वेदांग रैना और बनिता संधू शामिल हैं. ए. आर. रहमान का म्यूजिक और इरशाद कामिल के बोल फिल्म के भावनात्मक माहौल को और मजबूत बनाते हैं.

यूजर ने फिल्म का किया रिव्यू

एक्स पर यूजर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, अभी-अभी #MainVaapasAaunga देखी और मुझे अभी भी सही शब्द नहीं मिल रहे हैं. यह भावनाओं और रूह से भरी एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म है, जिसमें एक दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है. मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसमें उन भावनाओं को दिखाया गया है जिन्हें हममें से कई लोग महसूस तो करते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें शब्दों में बयां नहीं कर पाते. इसकी एक्टिंग, म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी, राइटिंग और डायरेक्शन को बहुत ही संवेदनशीलता और खूबसूरती से पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें- आमिर खान भी रणवीर सिंह-फरहान अख्तर का नहीं करा पाए सुलह, डॉन 3 विवाद में नया ट्विस्ट