[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करेंगे रजत बेदी? एक्टर बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं

Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करेंगे रजत बेदी? एक्टर बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं

0
Krrish 4 में ऋतिक रोशन के साथ दोबारा काम करेंगे रजत बेदी? एक्टर बोले- इससे बेहतर कुछ नहीं
रजत बेदी ने 'कृष 4' पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर रजत बेदी, जिन्होंने हाल ही में वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के जरिए इंडस्ट्री में अपनी वापसी की है, एक बार फिर चर्चा में हैं. खबरें हैं कि वे ऋतिक रोशन की मच अवेटेड सुपरहीरो फिल्म कृष 4 का हिस्सा बन सकते हैं. अब इन रूमर्स पर स्क्रीन के साथ एक खास बातचीत में रजत बेदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

क्या कृष 4 में होगी रजत बेदी की एंट्री?

एक्टर ने इंटरव्यू में कहा, “अगर ऐसा होता है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं. दर्शक मुझे और ऋतिक को फिर से साथ देखना चाहते हैं. मैं बस यही प्रार्थना कर रहा हूं कि यह जल्द ही हो.”

बता दें कि रजत बेदी ने ‘कोई… मिल गया’ (2003) में राज सक्सेना का अहम किरदार निभाया था, जिसमें ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थे. इसी फिल्म से कृष फ्रैंचाइजी की शुरुआत हुई थी.

रोशन परिवार के साथ अपने रिश्ता पर क्या बोले रजत बेदी?

रजत बेदी ने अपने इंटरव्यू में राकेश रोशन और ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं राकेश जी और ऋतिक से बहुत प्यार और सम्मान करता हूं. आज, ऋतिक एक आइकॉन हैं, उनके जैसा कोई नहीं है. हम मिलते रहते हैं और हमारे परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं. जब भी वह मुझसे मिलते हैं, तो बहुत सम्मान, प्यार और स्नेह होता है.”

उन्होंने यह भी साफ किया कि राकेश रोशन के बारे में उनकी पिछले स्टेटमेंट्स को मीडिया ने गलत तरीके से प्रस्तुत किया था.

रजत बेदी ने करियर के संघर्षों पर क्या कहा?

रजत बेदी ने अपने करियर के संघर्षों पर भी खुलकर बात की. वह बोले, “आर्थिक असफलताएं मेरे लिए एक बड़ी चुनौती रही हैं क्योंकि वे लगातार आती रहीं. आप काम करते थे और आपको पैसे नहीं मिलते थे; जो भी पैसे मिलते थे, वह भी निर्माता की मुश्किलों के कारण नहीं मिलते थे.”

यह भी पढ़ें: Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: दिवाली पर बॉक्स ऑफिस क्लैश से पहले ही ‘थामा’ ने मारी बाजी, Advance Booking में बना करोड़ों का अंतर

Previous article छूट न जाए TGT टीचर बनने का मौका, 5346 वैकेंसी, सैलरी होगी 44900 से शुरू
Next article Baby Girl Names Starting with Dh: ध अक्षर से शुरू होने वाले बच्चियों के नाम – दीपावली और धनतेरस पर जन्मी बेटियों के लिए देखें शुभ नामों की सूची
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel